Yuzvendra Chahal: IPL 2024 के 24वें मुकाबले में बुधवार को राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मैच RR के होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच में राजस्थान रॉयल्स के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल के पास इतिहास रचने का मौका है। वह IPL में खास कीर्तिमान को हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बन सकते हैं। चहल लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर भी चल रहे हैं। BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी। ऐसे में चहल IPL के 17वें सीजन में दमदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी का रास्ता भी तलाश सकते हैं।
चहल को चटकाने होंगे 5 विकेट
चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 149 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान 148 पारियों में उन्होंने 21.25 की औसत और 7.63 की इकॉनमी से 195 विकेट चटकाए हैं। 5/40 लीग में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। चहल लीग में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। अगर अगले मैच में वह 5 शिकार करते हैं तो IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन जाएंगे।
IPL 2024 में चहल का प्रदर्शन
IPL 2024 में चहल शानदार लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक खेले 4 मुकाबलों में 11.12 की औसत से 8 सफलताएं प्राप्त की हैं। वह इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 1, दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध 2, मुंबई इंडियंस के खिलाफ 3 और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के विरुद्ध 2 विकेट चटकाए थे।
IPL में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज
युजवेंद्र चहल: 195 विकेट
ड्वेन ब्रावो: 183 विकेट
पीयूष चावला: 181 विकेट
अमित मिश्रा: 173 विकेट
रविचंद्रन अश्विन: 172 विकेट
ये भी पढ़ें: PBKS vs SRH Playing 11: दोनों टीमों की नजर तीसरी जीत पर, जानें क्या होगा कॉम्बिनेशन
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: पाकिस्तान टीम के साथ भारत में हुआ था कैसा बर्ताव? बाबर आजम ने कर दिया बड़ा खुलासा
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
3 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines