RCB vs RR: मैच के दौरान विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को क्यों दिखाया थप्पड़? वायरल हुआ Video

Virat Kohli and Yuzvendra Chahal Viral Video: आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने राजस्थान के खिलाफ खेलते हुए चहल को थप्पड़ का इशारा किया। यह वीडियो सोशळ मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। चलिए आपको बताते हैं क्या है पूरा माजरा, कोहली ने चहल को थप्पड़ क्यों दिखाया।

IPL 2024 RCB vs RR Virat Kohli Show Slap to Yuzvendra Chahal

विराट कोहली और युजवेंद्र चहल।

Virat Kohli and Yuzvendra Chahal Viral Video: आईपीएल 2024 का 19वां मुकाबला विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और संजू सैमसन की टीम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया है। इस मैच में राजस्थान को शानदार जीत मिली है, जो इस आईपीएल सीजन की लगातार चौथी जीत है। दूसरी ओर बेंगलुरु को लगातार तीसरी हार मिली है। इस मैच में विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली, लेकिन कोहली की पारी पर जोश बटलर की शतकीय पारी भारी पड़ गई। वैसे तो विराट कोहली और युजवेंद्र चहल दोनों अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इस मैच का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि विराट कोहली चहल को थप्पड़ दिखा रहे हैं। चलिए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है इस वायरल वीडियो के मायने

आरसीबी की टीम मैदान पर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी थी। बेंगलुरु ने मुकाबले में 3 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाए, जिसे आरआर ने आसानी से हासिल कर लिया। इस पारी के दौरान एक ऐसा मौका था, जब विराट कोहली ने युजवेंद्र चहल को थप्पड़ दिखा दिया। यह वाकिया तब घटित हुआ, जब कोहली मैदान पर बल्लेबाजी और युजवेंद्र चहल विराट के सामने गेंदबाजी कर रहे थे। इस दौरान देखा गया कि जब कोहली 92 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, इस दौरान उन्होंने चहल को शानदार सिक्स जड़ दिया। इस छक्के के साथ ही कोहली 98 पर पहुंच गए। यह सिक्स लगाने के बाद ही कोहली ने चहल की ओर देखते हुए थप्पड़ का इशारा किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

विराट-चहल के बीच कैसा है संबंध

जब कोहली ने थप्पड़ का इशारा किया, उस दौरान वह बिलकुल भी नहीं हंस रहे थे, इससे फैंस को लग रहा है कि कोहली चहल पर गुस्सा हो गए थे। लेकिन बता दें कि कोहली और चहल के बीच काफी अच्छी दोस्ती है। चहल पहले बेंगलुरु के लिए ही खेला करते थे, वह बेंगलुरु का काफी अहम गेंदबाज था। इस मैच से पहले भी कोहली और चहल ने एक दूसरे से मुलाकात की थी। दोनों एक दूसरे के साथ काफ हंसी मजाक भी करते दिखे। इससे साफ है कि कोहली का इशारा सिर्फ मजाक था, कोहली ने गुस्से में आकर चहल को थप्पड़ का इशारा नहीं किया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ