एशिया कप विजेता को फिर ट्रॉफी देने पहुंचे मोहसिन नकवी, टीम इंडिया को किससे मिले मेडल?

Under-19 Asia Cup 2025 Final: दुबई में अंडर-19 एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया था. भारत ने फाइनल में खराब प्रदर्शन किया और टीम को हार का सामना करना पड़ा. हालांकि मोहसिन नकवी इस दौरान एशिया कप फाइनल में ट्रॉफी देने के लिए पहुंचे थे. जानिए टीम इंडिया को मेडल किससे मिले?

मोहसिन नकवी एशिया कप अंडर-19 फाइनल में

मोहसिन नकवी एशिया कप अंडर-19 फाइनल में

Under-19 Asia Cup 2025 Final IND vs PAK: अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को हरा दिया. पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 172 रनों की शानदार पारी खेली थी, जिसके बूते पाकिस्तान ने चैंपियन बना. एशिया कप 2025 की ट्रॉफी को देने के लिए मोहसिन नकवी ने पहुंचे थे. हालांकि भारतीय टीम को चेक और मेडल किसने दिया. आइए जानते हैं.

विज्ञापन

ट्रॉफी देने पहुंचे मोहसिन नकवी

अंडर-19 एशिया कप ट्रॉफी 2025 देने के लिए मोहसिन नकवी स्टेडियम पहुंचे थे. उन्होंने पाकिस्तान को ट्रॉफी के अलावा मेडल भी दिए. लेकिन भारतीय टीम को आईसीसी एसोसिएट सदस्य निदेशक मुबश्शिर उस्मानी ने मेडल दिया और बांग्लादेश के अमिनुल इस्लाम ने भारत को चेक दिया.

विज्ञापन

बता दें कि सीनियर एशिया कप 2025 में भारत ने सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पाकिस्तान को हराया था. तब भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं लिया था. ऐसे में सभी की निगाहें मोहसिन नकवी पर थीं.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज हमजा जहूर ने 14 गेंदों में 18 रन बनाए, जबकि समीर मिन्हास ने 113 गेंदों में 172 रनों की पारी खेली, जिसमें 17 चौके के अलावा 9 छक्के शामिल थे. इसके अलावा उस्मान खान ने 35 और अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत 26.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई. भारत की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं कर सका. वैभव ने 26, आयुष म्हात्रे ने 2 और अभिज्ञान कुंडू ने 13 रनों का योगदान दिया. भारतीय टीम 26.2 ओवर में 156 रनों पर सिमट गई. पाकिस्तान ने 191 रनों से जीत हासिल कर ली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ