ICC टूर्नामेंट के नए 'सुल्तान' बने मोहम्मद शमी, जहीर खान का रिकॉर्ड तोड़ रच दिया इतिहास

Mohammed Shami: बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मोहम्मद शमी ने दुबई के मैदान पर बड़ा करिश्मा किया। उन्होंने जहीर खान को पीछे छोड़ते हुए इतिहास रच दिया है।

Team india (25)

Mohammed Shami: मोहम्मद शमी ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 विकेट लेकर इतिहास रच दिया है। वह लिमिटेड ओवर आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जहीर खान को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

शमी ने जहीर का रिकॉर्ड तोड़ किया बड़ा करिश्मा

शमी लिमिटेड ओवर में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने जहीर खान को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 44 मैच में 71 विकेट दर्ज थे। लेकिन अब शमी 33 मैच में 72 विकेट लेकर अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज करा चुके हैं।

विज्ञापन

आईसीसी लिमिटेड ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय खिलाड़ी

विकेट क्रिकेटर का नाम मैच
72* मोहम्मद शमी 33 मैच
71 जहीर खान 44 मैच
68 जसप्रीत बुमराह 43 मैच
65 रवींद्र जडेजा 62 मैच
59 रविचंद्रन अश्विन 43 मैच

इसके अलावा मोहम्मद शमी वनडे में सबसे तेज 200 विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। शमी ने 104 वनडे मैच में 200 विकेट पूरे किए, जबकि मिचेल स्टार्क ने 102 मैच में ऐसा कारनामा किया था।

विकेट क्रिकेटर का नाम मैच
102 मिचेल स्टार्क 102 मैच
104 मोहम्मद शमी / सकलैन मुश्ताक 104 मैच
107 ट्रेंट बोल्ट 107 मैच
112 ब्रेट ली 112 मैच
117 एलन डोनाल्ड 117 मैच

5 विकेट लेकर मचाया तहलका

शमी ने इस मैच में शादार गेंदबाजी की। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी के पहले ही मैच में पंजा खोला और साबित कर दिया कि वह बड़े मैच के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 10 ओवर में 53 रन खर्च कर 5 विकेट अपने नाम कर लिए। इसके अलावा शमी ने 5.30 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए। शमी के अलावा हर्षित राणा ने 3 विकेट झटके। बांग्लादेश ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 228/10 रन बनाए थे।

विज्ञापन

विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

विकेट खिलाड़ी
60 मोहम्मद शमी
59 जहीर खान
47 जवागल श्रीनाथ
43 रवींद्र जडेजा

भारत की प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा , हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन

तंजीद हसन, सौम्या सरकार, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान) , तौहीद हृदयोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, जेकर अली, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ