एशेज सीरीज के अब मिचेल स्टार्क ने BBL में बरपाया कहर, विरोधी टीम के उड़ाए होश

Mitchell Starc BBL performance: मिचेल स्टार्क ने बिग बैश लीग में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सिडनी सिक्सर्स की ओर से हिस्सा लिया और ब्रिस्बेन हीट के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर सिडनी ने इस मैच को अपने नाम भी कर लिया.

Cricket News (34)

Mitchell Starc: ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग खेली जा रही है. 18 जनवरी को ब्रिस्बेन हीट और सिडनी सिक्सर्स के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में सिडनी सिक्सर्स की ओर से हिस्सा लेते हुए मिचेल स्टार्क ने तहलका मचा दिया. उन्होंने ब्रिस्बेन के खिलाफ आग उगला और अपनी टीम की जीत में अहम योगदान निभाया. इससे पहले स्टार्क ने एशेज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्हें हाल ही में आईसीसी ने दिसंबर 2025 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के खिताब से भी नवाजा था.

विज्ञापन

स्टार्क ने बरपाया कहर

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी ब्रिस्बेन हीट को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, क्योंकि सिडनी सिक्सर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क ने सलामी बल्लेबाज जैक वाइल्डरमथ के रूप में ब्रिस्बेन को पहला झटका दिया. इसके बाद उन्होंने तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. स्टार्क ने इस मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 35 रन खर्च कर 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया.

विज्ञापन

स्टार्क ने इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की एशेज सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 10 पारी में 19.93 की औसत के साथ 31 विकेट लिए थे. इसके साथ वह सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे. उनकी शानदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 4-1 से सीरीज भी अपने नाम की थी.

विज्ञापन

सिडनी सिक्सर्स ने जीता मुकाबला

पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्रिस्बेन हीट ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए थे. ब्रिस्बेन की ओर से नाथन मैकस्वीनी ने 54 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने आसानी के साथ मुकाबला जीत लिया. सिडनी की ओर से सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए. उनके बल्ले से 40 गेंदों में 54 रन निकले. सिडनी ने ये मुकाबला 5 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ