IND vs AUS: मिचेल स्टार्क ने पकड़ा अद्भुत कैच, मुंह ताकते रह गए अक्षर पटेल

Mitchell Starc: मिचेल स्टार्क ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में कमाल की फील्डिंग की. उन्होंने मिड ऑफ की दिशा में एक धांसू कैच पकड़ लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फील्डिंग के अलावा स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से मुकाबला गंवाया और सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली.

cricket News (52)
विज्ञापन

Mitchell Starc: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 23 अक्टूबर को एडिलेड में खेला गया. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी की थी और 264 रन बनाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर ली. भारत की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी की. इसके अलावा अक्षर पटेल ने भी अहम योगदान निभाया. हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए, क्योंकि बाउंड्री लाइन पर मिचेल स्टार्क ने अक्षर का धांसू कैच पकड़ लिया, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मिचेल स्टार्क का धांसू कैच

भारतीय पारी के 44वें ओवर के दौरान मिचेल स्टार्क ने कमाल का कैच पकड़कर महफिल लूट ली. वह 44 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने छक्का मारकर अपना अर्धशतक पूरा करने की कोशिश की. लेकिन बाउंड्री लाइन पर लॉन्ग ऑफ की दिशा में मिचेल स्टार्क ने शानदार प्रेजेंस ऑफ माइंड का इस्तेमाल कर कैच लपक लिया. स्टार्क के अब इस कैच की चर्चा चारो ओर हो रही है.

Advertisment

जंपा और स्टार्क ने की शानदार गेंदबाजी

ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल स्टार्क ने 10 ओवर में 62 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा एडम जंपा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार गेंदबाजी की.जंपा ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा जेवियर बार्टलेट ने 3 विकेट झटके.

रोहित और अय्यर ने ठोकी फिफ्टी

भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाया. रोहित ने 97 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली, जबकि श्रेयस अय्यर ने 77 गेंदों में 61 रन बनाए.अक्षर पटेल ने 41 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसके दमपर 50 ओवर में भारत ने 264 रन बनाए थे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ