AUS vs IND: बीच मैदान रोहित-अय्यर के बीच हुई बहस? स्टंप माइक में कैद हुआ पूरा किस्सा, वीडियो वायरल

Rohit-Iyer Argument: श्रेयस अय्यर और रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हिटमैन और अय्यर के बीच रन लेने को लेकर बहस सी होती हुई नजर आ रही है. रोहित ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों की दमदार पारी खेली, जबकि अय्यर ने भी 61 रन जड़े.

Rohit Shreyas Iyer Argument

Rohit Shreyas Iyer Argument

Rohit-Shreyas Iyer Argument: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला एडिलेड के मैदान पर खेला जा रहा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 264 रन लगाए हैं. रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर बेहतरीन लय में दिखाई दिए और दोनों ने अर्धशतकीय पारी खेली.

विज्ञापन

हिटमैन ने 97 गेंदों में 73 रन जड़े, तो अय्यर ने 61 रन ठोके. दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 118 रन जोड़े. हालांकि, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रन लेने को लेकर रोहित और अय्यर के बीच बहस होती हुई दिखाई दे रही है.

विज्ञापन

रोहित-अय्यर के बीच हुई बहस?

दरअसल, जोश हेजलवुड की गेंद पर रोहित शर्मा ने डिफेंस किया और वह रन लेने के लिए आगे बढ़े. हालांकि, दूसरे छोर पर खड़े श्रेयस अय्यर ने रन लेने से मना कर दिया. इसके बाद हिटमैन अय्यर को समझाते हुए नजर आए कि यह रन होना चाहिए था. हालांकि, स्टंप माइक में कैद हुई रोहित-अय्यर की बातें बातचीत कम और बहस ज्यादा लगी. अय्यर जब मैदान पर उतरे, तो भारतीय टीम महज 17 रनों के स्कोर पर 2 विकेट गंवाकर मुश्किल में थी. हालांकि, इसके बाद अय्यर ने रोहित के साथ मिलकर टीम की पारी को बखूबी अंदाज में संभाला.

रोहित-अय्यर के बीच हुई बातचीत –

रोहित – अरे श्रेयस, यह रन था.
अय्यर – आप करके देखो, मुझे मत बोलो ना फिर.
रोहित – अरे, तेरे को कॉल देना पड़ेगा, वो सातवां ओवर डाल रहा है यार.
अय्यर – मुझे नहीं पता कि वो किस एंगल पर दौड़ रहा है. आप कॉल करो.
रोहित- मैं यह कॉल नहीं दे सकता हूं.
अय्यर – सामने हैं आपके.

विज्ञापन

कोहली-गिल फिर रहे फ्लॉप

रोहित और अय्यर ने जरूर दमदार पारी खेली, लेकिन विराट कोहली और कप्तान शुभमन गिल फिर बल्ले से फ्लॉप रहे. गिल 9 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, विराट लगातार दो मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. कोहली की पारी का अंत सिर्फ 4 गेंदों में हुआ.

विज्ञापन

केएल राहुल भी बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 11 रन बनाकर आउट हुए. अक्षर पटेल ने 41 गेंदों में 44 रनों की दमदार इनिंग खेली, जबकि हर्षित राणा ने अंतिम ओवरों में 24 रन जड़ते हुए भारतीय टीम को 264 रनों के स्कोर तक पहुंचाया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ