मिचेल स्टार्क को पसंद है इस भारतीय बल्लेबाज के साथ 'जंग', टेस्ट सीरीज से पहले कंगारू गेंदबाज का खुलासा

ऑस्ट्रेलिया के खूंखार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने उस भारतीय बल्लेबाज के नाम का खुलासा किया, जिसके खिलाफ उन्हें गेंदबाजी करने में सबसे ज्यादा मजा आता है। स्टार्क बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारत के बल्लेबाजों के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं।

Untitled design (59)

Mitchell Starc

Mitchell Starc vs Virat Kohli: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से होना है। हर बार की तरह ही पूरे विश्व क्रिकेट की निगाहें इस सीरीज पर रहने वाली है। टीम इंडिया के बल्लेबाज और कंगारू टीम के गेंदबाजों के बीच एक बार फिर जोरदार जंग देखने को मिलेगी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बाएं हाथ के फास्ट बॉलर मिचेल स्टार्क को टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा माना जा रहा है। कंगारू तेज गेंदबाज इस समय जबरदस्त फॉर्म में भी है। इस बीच, स्टार्क ने उस भारतीय बल्लेबाज का नाम बताया है, जिनके खिलाफ उन्हें गेंदबाजी करना सबसे ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन

स्टार्क को किससे पसंद है जंग?

मिचेल स्टार्क की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में की जाती है। स्टार्क अपना दिन होने पर किसी भी बैटिंग ऑर्डर को तहस-नहस करने का दमखम रखते हैं। कंगारू बैटर बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की भी अग्निपरीक्षा लेता हुआ नजर आएगा। स्टार्क का कहना है कि उन्हें टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने में काफी मजा आता है।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के फास्ट बॉलर ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मुझे विराट कोहली के खिलाफ गेंदबाजी करने में मजा आता है, क्योंकि हमने एक-दूसरे के खिलाफ काफी क्रिकेट खेली है। मेरे और विराट के बीच काफी रोमांचक जंग हुई हैं। मैंने उन्हें एक या दो बार आउट किया है और इसमें कोई संदेह नहीं है कि उन्होंने मेरे खिलाफ काफी रन बनाए हैं।”

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम इंडिया में वापसी कर पाएंगे मोहम्मद शमी?

विज्ञापन

भारत के खिलाफ रिकॉर्ड दमदार

मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कमाल का रहा है। स्टार्क ने क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में टीम इंडिया के खिलाफ अब तक कुल 18 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान स्टार्क ने इंडिया के 48 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है। हालांकि, भारत की सरजमीं पर स्टार्क का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। कंगारू गेंदबाज ने भारत में खेले 6 टेस्ट मैचों कुल 9 विकेट चटकाए हैं। मौजूदा फॉर्म की बात करें, तो स्टार्क साल 2024 में जमकर कहर बरपा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में इस साल स्टार्क ने कुल 5 मैच खेले हैं और उनकी झोली में कुल 16 विकेट आए हैं। वहीं, पिछले साल खेले 9 टेस्ट मैचों में स्टार्क ने 38 विकेट निकाले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ