IPL 2025 DC vs RR: आईपीएल 2025 में बीती रात पहला सुपर ओवर देखने को मिला। अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोनांचक मैच देखने को मिला। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने सुपर ओवर में राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी। मैच में दिल्ली कैपिटल्स की जीत के हीरो मिचेल स्टार्क रहे। जिन्होंने 20वें ओवर और फिर सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करके दिल्ली की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।
स्टार्क ने 12 गेंदों में डाली 11 यॉर्कर
इस मैच को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स को आखिरी ओवर में 9 रन चाहिए थे। जो स्टार्क के आखिरी ओवर में राजस्थान की टीम नहीं बना पाई। इसके बाद सुपर ओवर भी दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क ने डाला था, जिसमें राजस्थान की टीम महज 11 रन ही बना पाई थी। इन दोनों ओवरों में मिलाकर स्टार्क ने 11 यॉर्कर गेंद डाली थी, जिनका राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों के पास कोई जवाब नहीं था।
कप्तान अक्षर पटेल भी हुए मुरीद
मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा “मैं सोच रहा था कि अगर मिचेल स्टार्क ने अच्छा प्रदर्शन किया, तो हम इस मैच में होंगे। उन्होंने लगभग 12 यॉर्कर फेंकी। यही कारण है कि वह इतने बड़े ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज हैं।”
नीतीश राणा ने माना लोहा
वहीं मैच के बाद नीतीश राणा ने मिचेल स्टार्क की गेंदबाजी को लेकर कहा “अगर कोई रिवर्स स्विंग के साथ 145 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 12 गेंदों में 11 यॉर्कर डालने में सक्षम है, तो मुझे लगता है कि इसका श्रेय अकेले स्टार्क को दिया जाना चाहिए।”