CT 2025: दुबई में भारत के खेलने को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान, पिच को लेकर कही ये बात

Champions Trophy 2025 Final: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल दुबई में खेला जाएगा। उससे पहले टीम इंडिया के दुबई में खेलने को लेकर मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान सामने आया है।

IND vs NZ

IND vs NZ

Champions Trophy 2025 Final: न्यूजीलैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए दुबई पहुंच चुकी है। 9 मार्च को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेलने को लेकर कई क्रिकेटर्स के बयान सामने आ रहे हैं, जिसमें उनका मानना है कि टीम इंडिया को अपने सभी मैच एक ही स्टेडियम में खेलने का फायदा मिल रहा है। खुद मोहम्मद शमी ने भी टीम इंडिया के सभी मैच दुबई में खेलने को लेकर बयान दिया था। अब इसको लेकर फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर का बड़ा बयान सामने आया है।

दुबई पहुंचकर क्या बोले मिचेल सेंटनर?

दुबई पहुंचकर पत्रकारों से बातचीत करते हुए न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने कहा कि ” उन्होंने अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं और वे उस पिच को जानते हैं। जाहिर है, पिच इस बात को थोड़ा तय करेगी कि हम कैसे खेलना चाहते हैं। यह लाहौर में मिली पिच से थोड़ी धीमी हो सकती है। यह ज्यादा घमासान हो सकता है, लेकिन हम घमासान के लिए तैयार हैं।” टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के अपने सभी मैच दुबई में खेले हैं और सभी मैचों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की है। अब फाइनल मुकाबला भी इसी मैदान पर होने वाला है।

आगे उन्होंने कहा कि ” हम एक अच्छी टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। मुझे लगता है कि हम उनके खिलाफ पिछले मैच से बेहतर प्रदर्शन करेंगे। हमने थोड़ा अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि यह जारी रहेगा। यह इस टूर्नामेंट का सामान्य अनुभव है, बहुत अधिक घूमना-फिरना। यह सब चुनौती का हिस्सा है। मुझे लगता है कि हम यहां हर जगह जा चुके हैं। जाहिर है, पाकिस्तान और दुबई में। मुझे लगता है कि खिलाड़ी समझते हैं कि यह इन दिनों इसका हिस्सा है। जब तक आप खेल के लिए तैयार हैं, तब तक सब ठीक है। ”

फाइनल में आखिरी बार कब हुई थी दोनों टीमों की भिड़ंत?

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की भिड़ंत आखिरी बार साल 2000 में हुई थी। उस वक्त टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2021 के फाइनल में भी हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया के पास न्यूजीलैंड से पिछली हार का बदला लेना का सुनहरा मौका है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ