विराट को रूट से बेहतर बताना पूर्व कंगारू कोच को पड़ा भारी, माइकल वॉन ने लगा दी क्लास

Michael Vaughan: विराट कोहली को जो रूट से बेहतर बताने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन को जमकर लताड़ा है।

Michael Vaughan

Michael Vaughan

Michael Vaughan: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हेड कोच डैरेन लेहमैन के उस बयान की जमकर आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा है कि महानता के मामले में जो रूट विराट कोहली से एक कदम नीचे हैं। लेहमैन ने पर्थ टेस्ट में भारत के ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद कोहली को रूट से बेहतर बताया था। उन्होंने इसका कारण भी देते हुए कहा था कि इंग्लिश बल्लेबाज ने कंगारू सरजमीं पर एक भी शतक नहीं जड़ा है।

विज्ञापन

वॉन ने लेहमैन के इस बयान को ‘बकवास’ करार दिया है। उन्होंने कहा, ‘किसी ग्राउंड के आधार पर किसी बल्लेबाज को आंकना नहीं चाहिए। खासकर तब जब रूट महान सचिन तेंदुलकर को पछाड़ने से सिर्फ 3145 रन दूर हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में रूट ने टेस्ट मैच की चौथी पारी में बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया।’ बता दें कि वॉन रूट के जोरदार फैन रहे हैं और वो उन्हें विराट से भी ऊपर रखते हैं। वॉन ने लेहमैन के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए सेन मॉर्निंग्स से कहा, ‘यह कितनी बकवास बात है। हम एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बात कर रहे हैं जो फिट रहने पर कुछ सालों में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल सकता है।’

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऐसा है रूट का रिकॉर्ड

बता दें कि रूट ने अब तक 34 एशेज टेस्ट खेले हैं, जिसमें उन्होंने 40.47 की औसत से 2428 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले हैं। लेकिन जब बात ऑस्ट्रेलिया में बैटिंग करने की हो तो यह संख्या काफी कम हो जाती है। उन्होंने कंगारू सरजमीं पर खेले गए 14 मैचों में 35.68 की औसत से सिर्फ 892 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई-स्कोर 89 रनों का रहा है, जो उन्होंने दिसंबर 2021 में ब्रिस्बेन में बनाया था।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया में अब तक शतक नहीं जड़ सके हैं रूट

रूट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्हीं के मैदान पर आठ फिफ्टी जड़ने में जरूर सफल रहे, लेकिन शतक जड़ने के मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का हाथ खाली ही है। इंग्लैंड की टीम को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में एशेज सीरीज खेलनी है। ऐसे में रूट के पास ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाने का मौका रहेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ