IPL 2026, MI vs RR Pitch Report: आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कैसी है वानखेड़े की पिच
IPL 2026, MI vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में आज (24 मई) मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में खेला जाएगा. यहां जानिए कैसी रहेगी वानखेड़े की पिच और बल्लेबाज या गेंदबाज किसको मिलेगा फायदा?
IPL 2026, MI vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 69वां मुकाबला रविवार, 24 मई को मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स (Mumbai Indians vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium, Mumbai) में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. मुंबई के लिए यह इस सीजन का आखिरी मैच होगा, जबकि राजस्थान रॉयल्स अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. ऐसे में RR इस मुकाबले को जीतकर अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी.
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी वाली मुंबई टीम का प्रदर्शन इस सीजन काफी निराशाजनक रहा है. टीम को 13 मैचों में सिर्फ 4 जीत मिली है, जबकि 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, रियान पराग (Riyan Parag) की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम ने 7 मैच जीते हैं और 6 मुकाबलों में हार झेली है. अब राजस्थान की टीम प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने के लिए हर हाल में यह मैच जीतना चाहेगी. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद रहेगी. इससे पहले आइए जानते हैं इस मुकाबले में पिच कैसा बर्ताब करेगी?
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड: (MI vs RR Head To Head)
IPL के इतिहास में मुंबई और राजस्थान के बीच हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें MI ने 16 मैच जीते हैं, जबकि RR को 15 मुकाबलों में जीत मिली है. एक मैच बेनतीजा रहा. इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी. इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान ने मुंबई को 27 रन से हराया था. वहीं, पिछले सीजन दोनों के बीच हुए एकमात्र मैच में मुंबई ने 100 रन की बड़ी जीत दर्ज की थी.
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट (MI vs RR Pitch Report)
मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार मानी जाती है. यहां छोटे बाउंड्री होने के कारण बड़े शॉट आसानी से लगाए जाते हैं. ऐसे में यह मुकाबला भी हाई स्कोरिंग होने की पूरी उम्मीद है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिल सकता है. स्पिनरों को भी थोड़ी बहुत मदद मिलने की संभावना रहती है. आंकड़ों के अनुसार इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 171 रन है.
वहीं, 24 मई को मुंबई का मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बारिश की कोई संभावना नहीं है, ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलेगा.
मुंबई और राजस्थान के किन खिलाड़ियों पर होगी नजर?
मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने वाले मुकाबले में एक से बढ़कर एक खिलाड़ी धमाल मचाते हुए नजर आएंगे, जो अकेले अपने दम पर बाजी पलट सकते हैं. मुंबई के रयान रिकेलटन (Ryan Rickelton), रोहित शर्मा (Rohit Sharma), तिलक वर्मा (Tilak Varma) और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. रिकेल्टन ने पिछले 8 मैचों में 193.14 की स्ट्राइक रेट से 338 रन बनाए हैं. वहीं, तिलक वर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 151.17 की स्ट्राइक रेट से 322 रन जड़े हैं.
वहीं, राजस्थान के यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal), वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) और डोनोवन फरेरा (Donovan Ferreira) के प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी. 15 साल के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने पिछले 10 मैचों में 45.7 की औसत से 457 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर ने पिछले 10 मैचों में 15 विकेट झटके हैं, जबकि अल्लाह गजनफर ने 8 मैचों में 12 विकेट अपने नाम किए हैं.

---विज्ञापन---

हिंदी न्यूज़/खेल/IPL 2026, MI vs RR Pitch Report: आज मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स में होगी कांटे की टक्कर, जानिए कैसी है वानखेड़े की पिच
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.