प्लेऑफ से पहले RCB के लिए बुरी खबर! IPL 2026 से बाहर हुआ धाकड़ बल्लेबाज, सामने आई बड़ी वजह

Jacob Bethell: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है और अब क्वालीफायर 1 में उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. इस मैच से पहले RCB के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. स्टार बल्लेबाज चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गया है.

Jacob Bethell

जैकब बेथेल हुए IPL 2026 से हुए बाहर

Jacob Bethell: IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी शानदार रहा और वो प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं. क्वालीफायर 1 में उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने वाली है. 26 मई को यह महामुकाबला होने वाला है. इस बड़े मैच के लिए RCB ने तैयारियां शुरू कर दी हैं लेकिन इसके पहले उनके लिए बुरी खबर सामने आ रही है. धाकड़ सलामी बल्लेबाज जैकब बेथेल चोटिल होने के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. फिल साल्ट की गैरमौजूदगी में बेथेल लगातार ओपनिंग कर रहे थे और अब उनकी कमी टीम को खलेगी.

विज्ञापन

IPL 2026 से बाहर हुए जैकब बेथेल

RCB के स्टार बल्लेबाज जैकब बेथेल को IPL 2026 के दौरान उंगली में चोट आई. इसी वजह से वो RCB के लिए SRH के खिलाफ लीग स्टेज का आखिरी मैच भी नहीं खेल पाए. अब RCB ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऐलान किया है कि जैकब बेथेल टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और अब UK के लिए रवाना होने वाले हैं.

विज्ञापन

RCB ने पोस्ट में लिखा, ‘जैकब बेथेल को PBKS के खिलाफ मैच के दौरान बाएं हाथ की उंगली में चोट आई थी. इसी वजह से अब वो चोट की जांच कराने के लिए उनकी टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले इंग्लैंड जाएंगे. उम्मीद करते हैं कि जैकब बेथेल जल्द ठीक हो जाएंगे. हम उन्हें काफी मिस करने वाले हैं.’

आप नीचे RCB की स्टेटमेंट देख सकते हैं:

विज्ञापन

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच से भी हो सकते हैं बाहर

न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच 4 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने वाली है. इंग्लैंड ने अपनी स्टेटमेंट में बताया कि लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट मैच में भी बेथेल के खेलने पर संशय बना हुआ है. जैकब बेथेल इंग्लैंड मेंस की मेडिकल टीम की निगरानी में रहेंगे. बेथेल अगर फिट हो गए, तो खेलते हुए नजर आ सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 खत्म होते ही कटेगा इन 4 कप्तानों का पत्ता! टीमें कर सकती हैं बड़ा फेरबदल

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ