THE Hundred में पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बायकॉट पर आया मुंबई इंडियंस का बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

THE Hundred Boycott Controversy: इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग में 4 भारतीय टीमों ने इनवेस्ट किया था, जिसके बाद खबरें आई थीं कि ये टीमें ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदेंगी. अब इस मामले पर मुंबई इंडियंस ने बड़ा बयान दिया है.

Cricket News - 2026-02-25T093335.960

THE Hundred: कुछ दिन पहले खबर आई थी कि इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड लीग में भारतीय फ्रेंचाइजियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नहीं खरीदने का फैसला किया है. इस खबर में दावा किया गया था कि आईपीएल वाली कुल 4 फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऑक्शन में नहीं खरीदेगी. हालांकि अब मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी एमआई लंदन ने इस मामले पर बड़ा बयान दिया है.

विज्ञापन

एमआई लंदन का आया बड़ा बयान

एमआई लंदन ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बयान जारी करते हुए कहा “एमआई लंदन यह सुनिश्चित करना चाहता है कि ‘द हंड्रेड’ एक ऐसा टूर्नामेंट हो जहां सबका स्वागत हो और सभी को बराबरी का मौका मिले. किसी भी खिलाड़ी को उसके देश या राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाएगा. अन्य सात टीमों की तरह हम भी इस बात पर अडिग हैं कि खिलाड़ियों का चयन सिर्फ उनके खेल, उपलब्धता और टीम की जरूरत के आधार पर ही किया जाना चाहिए”.

विज्ञापन

एमआई लंदन के बयान से साफ हो गया कि वह द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बायकॉट नहीं करेगी. बता दें कि द हंड्रेड ऑक्शन में दुनियाभर के लगभग 1 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें पाकिस्तान के कई स्टार खिलाड़ी जैसे शाहीन अफरीदी हारिस रऊफ और इमाद वसीम शामिल हैं. एमआई लंदन ने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड के उस बयान के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें कहा गया था कि किसी भी खिलाड़ी के साथ द हंड्रेड में कोई भेदभाव नहीं होगा.

इंग्लैंड बोर्ड ने क्या कहा?

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले पर कहा “इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) और ‘द हंड्रेड’ (The Hundred) की सभी आठ टीमें इस बात की पुष्टि करती हैं कि वो ‘द हंड्रेड’ को एक समावेशी, स्वागत योग्य और सभी के लिए खुला टूर्नामेंट बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. ECB यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि भेदभाव के लिए कोई जगह न हो, और इस तरह के किसी भी आचरण से निपटने के लिए कड़े कदम उठाने को लेकर नियम लागू किए गए हैं. खिलाड़ियों को उनकी राष्ट्रीयता के आधार पर बाहर नहीं किया जाना चाहिए.” बता दें कि द हंड्रेड में सनराइजर्स हैदराबाद, लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स की हिस्सेदारी है.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ