Mixed Disability Cricket Series: जम्मू-कश्मीर का खिलाड़ी बना भारतीय टीम का कप्तान, इंग्लैंड दौरे पर मिली बड़ी जिम्मेदारी

Mixed Disability Cricket Series: डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) ने इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का चुनाव कर दिया है. जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है.

Image Credit: X

Image Credit: X

Mixed Disability Cricket Series: मिक्स्ड डिसएबिलिटी क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है. भारतीय टीम इंग्लैंड का दौरा करने वाली है, जिसके लिए डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (DCCI) ने 16 खिलाड़ियों को दल में चुना है. भारत और इंग्लैंड के बीच 7 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की कमान जम्मू कश्मीर के खिलाड़ी को दी गई है.

विज्ञापन

जम्मू कश्मीर का खिलाड़ी बना भारत का कप्तान

इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 7 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर माजिद एएच मगरे को भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. इसके अलावा वहीं साई आकाश सैवामणि को उपकप्तानी का जिम्मा दिया गया है. ये सभी मैच भारतीय समयानुसार 2:30 बजे दिन में शुरू होंगे. सीरीज का आखिरी मुकाबला ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.

विज्ञापन

डीसीसीआई के सचिव रविकांत चौहान ने माजिद मगरे को कप्तानी मिलने के बाद कहा कि यह जम्मू-कश्मीर के अलावा देश के पूरे दिव्यांग क्रिकेट समुदाय के लिए गर्व का पल है. उनकी कप्तानी कई युवा एथलीटों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी.

ये भी पढ़ें: कप्तान बनने के बाद फ्लॉप हुए बाबर आजम, महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

विज्ञापन

पहला और दूसरा मैच: 5 और 7 अगस्त (आवरकूप काउंटी ग्राउंड, डर्बी)
तीसरा मैच: 9 अगस्त (अप्टनस्टील ग्रेस रोड, लीसेस्टर)
चौथा मैच: 12 अगस्त (काउंटी ग्राउंड)
पांचवां और छठा मैच: 15 और 16 अगस्त (अरुंडेल क्रिकेट क्लब ग्राउंड)
सातवां मैच: 19 अगस्त (ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)

16 सदस्यीय भारतीय टीम: माजिद एएच मगरे (कप्तान), साई आकाश सैवामणि (उपकप्तान), जयेश परमार, तरुण, रिजवान अल्ताफ भट, अर्जुन राजेश गावरे, कुलदीप सिंह, यशवंत नायडू रवुरी, विवेक कुमार, सुदर्शन एलंगोवन, हिलाल अहमद वानी, रवींद्र गोपीनाथ सांते, योगेंद्र सिंह, वृषांत संदीप गुंजाल, राजेश इरप्पा कन्नूर और शिव शंकरा गुंटिगानापाली सुब्बारायप्पा.

विज्ञापन

सपोर्ट स्टाफ: रोहित झलानी (हेड कोच), देव दत्त (कोच), रोहित शर्मा (फील्डिंग कोच), रामस्वरूप सैनी (स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच), मयंक पुष्कर (फिजियोथेरेपिस्ट)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ