IPL 2025 GT vs MI: आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। इस मैच को जीतकर मुंबई ने क्वालीफायर 2 में अपनी जगह बनाई तो वहीं गुजरात की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई। मुंबई इंडियंस की तरफ से इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली थी, रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। वहीं मैच के बाद मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने टीम का सफलता का राज खोलते हुए रोहित शर्मा को लेकर बड़ी बात कही।
जीत के बाद क्या बोले महेला जयवर्धने?
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलेत हुए महेला जयवर्धने ने कहा “हमारे पास अनुभवी खिलाड़ियो का कोर ग्रुप है और जब जीतने का कल्चर होता है तो अपका वहीं करना होता है। मैच जीतने में मानसिकता सीनियर और अनुभवी खिलाड़ियों से आती है, जिसका फायदा टीम को मिलता है। ट्रॉफी जीतने वाले खिलाड़ी नए खिलाड़ियों की काफी मदद करते हैं, मेगा ऑक्शन के बाद हमारे पास काफी नए खिलाड़ी थे, जिनको निखारना मेरा काम है। हम किसी भी स्थिति में हार नहीं मानेंगे।”
रोहित शर्मा को लेकर बोलते हुए महेला जयवर्धने ने कहा मुझे लगता है उन्होंने थोड़ा समय जरुर लिया, लेकिन रोहित ने काफी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने शुरुआत में जॉनी को हाथ खोलने का मौका दिया और जब उनकी बारी आई तो रोहित ने काफी तेजी से रन बनाए। उन्होंने राशिद खान और साई किशोर पर दबाव डाला, जो काफी शानदार था। इस तरह के बड़े मैचों में खेलने का रोहित के पास काफी अनुभव है और इस तरह के मैच में वे ऐसे ही खेलते है और आप ऐसे एक्सपीरियंस को रिप्लेस नहीं करना चाहेंगे।”
रोहित बने थे प्लेयर ऑफ द मैच
इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया। गुजरात टाइंटस के खिलाफ रोहित को काफी जीवनदान मिले और उनका हिटमैन ने खूब फायदा उठाया। रोहित ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 50 गेंदों पर 81 रन का पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके और 4 छक्के निकले। रोहित को इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। अब फैंस को क्वालीफायर 2 में भी रोहित से इस तरह के शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।