IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस 3 खिलाड़ियों को करेगी रिलीज? लिस्ट में 18 करोड़ का गेंदबाज भी शामिल

IPL 2025 GT vs MI: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के 3 खिलाड़ियों ने काफी निराश किया है। जिसके बाद अगले सीजन से पहले गुजरात इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

Gujarat Titans

Gujarat Titans

IPL 2025 GT vs MI: आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मैच में गुजरात टाइटंस को मुंबई इंडियंस के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। एक समय गुजरात टाइटंस इस सीजन पहले पायदान पर चल रही थी और उसको क्वालीफायर 1 के साथ-साथ फाइनल तक खेलने का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन आखिर के 3 मैचों में गुजरात के लिए सब कुछ बदल गया। पहले एलएसजी से हारने के बाद गुजरात ने पहला पायदान गंवाया इसके बाद आरसीबी की जीत से टीम टॉप-2 से भी बाहर होकर एलिमिनेटर में आ गई।

विज्ञापन

इस सीजन जहां एक तरफ गुजरात टाइटंस के लिए सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन के साथ-साथ कप्तान गिल, जोस बटलर, प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया है तो वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्होंने इस सीजन बेहद निराश किया और उनपर फ्रेंचाइजी ने काफी पैसा भी खर्च किया। ऐसे में अगले सीजन से पहले गुजरात टाइटंस इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।

विज्ञापन

1. राशिद खान

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने स्पिन गेंदबाज राशिद खान को 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इस सीजन राशिद ने अपने खराब प्रदर्शन से टीम को काफी निराश किया है। 13 मैचों में राशिद महज 8 ही विकेट चटका पाए थे। इसके अलावा राशिद को इस सीजन 33 छक्के भी पड़े। अब राशिद आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

विज्ञापन

2. इशांत शर्मा

टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 75 लाख रुपये में खरीदा था। इस सीजन इशांत को 7 मैच खेलने का मौका मिला, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। इशांत 7 मैचों में 4 विकेट ही चटका पाए थे।

विज्ञापन

3. शाहरुख खान

मध्यक्रम के बल्लेबाज शाहरुख खान ने इस सीजन काफी निराश किया है। लगभग हर मैच में उनको बल्लेबाजी करने का मौका मिला। उन्होंने सीजन-18 में 13 मैच खेले, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए शाहरुख ने 147 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था। एलिमिनेटर मैच में जब टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी तो वे महज 13 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ