महाराष्ट्र के खिलाड़ी में घुसी रिंकू सिंह की 'आत्मा', एक ओवर में 5 छक्के ठोक जिता दिया मैच

MPL 2024 Dhanraj Shinde 5 Sixes: महाराष्ट्र के क्रिकेटर धनराज शिंदे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से हैरान कर दिया है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग में उन्होंने इस बेहतरीन बल्लेबाजी का नजारा दिखाया।

Dhanraj Shinde Cricketer

Dhanraj Shinde Cricketer

MPL 2024 Dhanraj Shinde 5 Sixes: आपको आईपीएल 2023 का वो मैच तो याद होगा, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी रिंकू सिंह ने आखिरी ओवर में 5 छक्के ठोक मैच जिता दिया था। गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल के आखिरी ओवर में रिंकू सिंह लगातार 5 छक्के ठोक हीरो बने थे। अब महाराष्ट्र के एक खिलाड़ी ने रिंकू सिंह जैसा कारनामा किया है। महाराष्ट्र प्रीमियर लीग (MPL) के एक मैच में धनराज शिंदे नाम के खिलाड़ी ने एक ओवर में 5 छक्के जड़कर मैच जिताया।

विज्ञापन

5-5 ओवर का खेला गया मैच

रत्नागिरी जेट्स और ईगल नासिक टाइटंस के बीच खेले गए मुकाबले में बारिश आई तो मैच को 5-5 ओवर का कर दिया गया। रत्नागिरी की टीम ने 5 ओवर में ही 83 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अब इसका पीछा करने उतरी ईगल नासिक टीम का पहला विकेट महज 2 गेंदों में आउट हो गया। पहले ओवर से सिर्फ 7 रन आए। इसके बाद टीम का जीत पाना बेहद मुश्किल लग रहा था क्योंकि उसे 4 ओवर में 77 रन की जरूरत थी। अब बारी थी दूसरे ओवर की। दूसरे ओवर में ईगल नासिक के बल्लेबाज निकित धूमल ने 33 रन ठोक डाले।

विज्ञापन

धनराज शिंद की विस्फोटक बल्लेबाजी

तीसरे ओवर में सिर्फ 12 रन आए तो लगने लगा कि टीम हार जाएगी क्योंकि आखिरी दो ओवर में जीत के लिए 32 रन की जरूरत थी, लेकिन अगले ही ओवर में जो हुआ, वो इतिहास बन गया। चौथे ओवर में धनराज शिंद ने स्ट्राइक पर आते ही विस्फोटक बल्लेबाजी शुरू कर दी। शिंदे ने पहली दो गेंदों में छक्के ठोके। तीसरी गेंद खाली गई। फिर अगली गेंद वाइड निकली। इसके बाद शिंदे ने अगली तीन गेंदों में बैक टू बैक 3 छक्के ठोक टीम को 4 ओवर में ही मैच जिता दिया। धनराज तीसरे नंबर पर इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए और बड़ा प्रभाव छोड़ गए।

विज्ञापन

महाराष्ट्र के लिए खेलते हैं घरेलू क्रिकेट  

धनराज शिंदे की उम्र 24 साल है। वह दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। महाराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले धनराज ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 3 मैचों में 25 के औसत 127 रन बनाए हैं। वहीं 5 टी20 मैचों में उनके नाम 119 रन दर्ज हैं। कहना गलत नहीं होगा कि यह प्रतिभा भविष्य में आईपीएल में भी देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ