SRH vs LSG: ऋषभ पंत Playing 11 में कराएंगे मैच विनर की एंट्री? जानें किस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता

IPL 2025 SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है। दूसरे मैच आवेश खान खेल सकते हैं।

SRH vs LSG

SRH vs LSG

IPL 2025 SRH vs LSG: आईपीएल 2025 में आज सातवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच शाम 7:30 बजे राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच को जीतकर ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स सीजन-18 की पहली जीत हासिल करना चाहेगी, हालांकि ये उतना आसान नहीं होने वाला है क्योंकि सनराइजर्स के शानदार बल्लेबाजी क्रम के सामने एलएसजी के गेंदबाजों के लिए पार पाना उतना आसान नहीं होगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स को हराया था, जिससे टीम के हौसले बुलंद हैं। दूसरी तरफ एलएसजी की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

मैच विनर खिलाड़ी को मिलेगा मौका!

लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेला था, इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा था। दिल्ली के खिलाफ एलएसजी के गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। ऐसे में अब कप्तान ऋषभ पंत गेंदबाजी लाइनअप में बदलाव कर सकते हैं। पिछले मैच में एलएसजी की तरफ से तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को खेलते हुए देखा गया था और ये प्रिंस का पहला आईपीएल मैच था। इस मैच के दौरान गेंदबाजी में प्रिंस यादव ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाए थे। उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए थे और उनको कोई भी विकेट नहीं मिला था। ऐसे में दूसरे मैच की प्लेइंग इलेवन से इस खिलाड़ी का पत्ता कट सकता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

SRH vs LSG मैच में कौन बनेगा गेम चेंजर?

विज्ञापन

विज्ञापन

आवेश खान की एंट्री लगभग तय

आवेश खान एलएसजी के मैन विनर खिलाड़ियों में से एक हैं, हालांकि उनको पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। अब उम्मीद लगाई जा रही है कि सनराइजर्स हैदजराबाद के साथ होने वाले मैच में प्रिंस यादव की जगह आवेश खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। आवेश खान ने अभी तक 62 आईपीएल मैचों में 74 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

SRH के खिलाफ LSG की संभावित प्लेइंग इलेवन

एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, डेविड मिलर, आयुष बदोनी, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, दिगवेश राठी, आवेश खान और एम सिद्धार्थ।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ