कुलदीप यादव का 'ब्लंडर' बना गेम टर्नर, कीवी बल्लेबाज को मिला बड़ा जीवनदान

India vs New Zealand 1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को बड़ौदा में खेला जा रहा है. इस मैच में कुलदीप यादव ने बड़ा ब्लंडर कर दिया. उन्होंने न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज का आसान कैच छोड़ दिया, जो भारतीय टीम को महंगा भी पड़ा.

कुलदीप यादव कैच छोड़ते हुए

कुलदीप यादव कैच छोड़ते हुए

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. 11 नवंबर को पहला मुकाबला बड़ौदा में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड को इस मैच में दमदार शुरुआत मिली. हालांकि कुलदीप यादव के ब्लंडर से भारत को पहला विकेट मिलने में काफी देरी हो गई. यादव ने आसान कैच छोड़ दिया.

विज्ञापन

कुलदीप यादव ने कर दी गलती

छठे ओवर के दौरान हर्षित राणा की गेंद पर हेनरी निकोल्स ने थर्ड मैन की दिशा में शॉट खेला. बल्ले से सही संपर्क न होने के कारण गेंद हवा में काफी देर तक रही. बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे कुलदीप यादव के हाथ में गेंद गई. लेकिन उन्होंने आसान भरा कैच छोड़ दिया. इस दौरान कीवी बल्लेबाज निकोल्स ने भागकर एक रन लिया. जीवनदान मिलने के बाद निकोल्स और ड्वेन कॉन्वे ने मिलकर पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. कॉन्वे ने 67 गेंदों में 56 रन बनाए, जबकि निकोल्स ने 69 गेंदों में 62 रनों की दमदार पारी खेली. कुलदीप का कैच छोड़ना भारतीय टीम को भारी पड़ गया.

विज्ञापन

ऐसा है मैच का हाल

37 ओवर के बाद न्यूजीलैंड 4 विकेट के नुकसान पर 196 रन बना चुकी है. विल यंग ने 16 गेंदों में 12 रन बनाए, जबकि ग्लेन फिलिप्स ने भी 19 गेंदों में 12 रनों का योगदान दिया. क्रीज पर डैरिल मिचेल 33 और मिचेल हे 12 गेंदों में 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. हर्षित राणा ने अब तक 2 विकेट और मोहम्मद सिराज के अलावा कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिली है.

विज्ञापन

पहले वनडे मैच के लिए भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

भारत – रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वाशिंग्टन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा.

न्यूजीलैंड – डेवोन कॉन्वे, हेनरी निकोल्स, विल यंग, ​​डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैकरी फाउल्क्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, आदित्य अशोक.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ