---विज्ञापन---

IND vs AUS: पहली बार पिंक बॉल टेस्ट खेलेंगे ये 3 भारतीय स्टार, देखें लिस्ट

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टेस्ट मैच की सीरीज का दूसरा मैच पिंक बॉल से खेला जाएगा। इस मैच के जरिए भारत के तीन खिलाड़ी पिंक बॉल से पहली बार टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे।

---विज्ञापन---

India vs Australia: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ टेस्ट मैच जीतने के बाद एडिलेड में होने वाला दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार है। एडिलेड टेस्ट पिंक बॉल से 6 दिसंबर से खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के कई धुरंधर पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। इन खिलाड़ियों में केएल राहुल का भी नाम शामिल है, जो लंबे समय से भारत के लिए टेस्ट खेल रहे हैं। लेकिन अब तक वह एक भी टेस्ट मैच पिंक बॉल से नहीं खेल पाए हैं।

केएल राहुल

पहले टेस्ट मैच में अपने बल्ले से कमाल की बल्लेबाजी करने वाले केएल राहुल इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में अर्धशतकीय पारी खेली थी। लेकिन राहुल भी एडिलेड डे नाइट टेस्ट मैच में पहली बार हिस्सा लेंगे। अपने टेस्ट करियर में 54 टेस्ट मैच खेलने वाले केएल राहुल ने अब तक एक भी पिंक बॉल से टेस्ट मैच नहीं खेला है। हालांकि एडिलेड टेस्ट मैच से पहले राहुल ने ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन के खिलाफ पिंक बॉल से अभ्यास मैच खेला। इस मैच में राहुल, 44 गेंदों में 27 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

---विज्ञापन---

यशस्वी जायसवाल

पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में जायसवाल ने शानदार शतकीय पारी खेलकर ये साबित कर दिया था कि वह दुनिया की किसी भी पिच पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार हैं। शानदार फॉर्म में चल रहे जायसवाल ने अब तक अपने करियर में एक भी पिंक बॉल टेस्ट मैच नहीं खेला है। एडिलेड टेस्ट में वह भी पिंक बॉल से पहली बार खेलने के लिए उतरेंगे। पर्थ टेस्ट मैच में जायसवाल ने दूसरे मैच में 161 रनों की पारी खेली थी।

नितीश रेड्डी

लिस्ट में आखिरी नाम नितीश रेड्डी का आता है, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम का हिस्सा बने हैं। पर्थ टेस्ट मैच में इस युवा ऑलराउंडर ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी विराट कोहली से डेब्यू कैप पहनी। इस मैच में रेड्डी ने अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। नितीश रेड्डी भी एडिलेड में पहली बार पिंक बॉल से टेस्ट मैच खेलने के लिए उतरेंगे। उन्होंने अब तक 1 टेस्ट मैच में 79 रन बनाने के साथ-साथ 1 विकेट भी झटके हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: पर्थ की हार नहीं पचा पा रहे कंगारू! कैनबरा में खुली पोल, बारिश में भीगने को मजबूर भारतीय खिलाड़ी

First published on: Dec 01, 2024 05:19 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola