IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, टीम के साथ जुड़ा धाकड़ खिलाड़ी

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स का अगला मैच 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाला है। इस मैच से पहले मैच विनर खिलाड़ी दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुका है।

IPL 2025 Delhi Capitals

IPL 2025 Delhi Capitals

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 में जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम ने अपना पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जीता था। दिल्ली का अगला मैच अब 30 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेलना है। इस मैच से पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई। मैच विनर खिलाड़ी अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ जुड़ चुका है।

विज्ञापन

टीम के साथ जुड़े केएल राहुल

केएल राहुल इस बार दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा है। हालांकि पहले मैच में राहुल खेल नहीं पाए थे, क्योंकि वे पहली बार पिता बने हैं, तो उस दौरान राहुल अपने परिवार के साथ थे। अब राहुल सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होने वाले मैच में खेलने के लिए तैयार हैं। जिसको लेकर दिल्ली कैपिटल्स ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक खास वीडियो शेयर किया है। जिसमें राहुल का स्वागत होता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या धोनी का नंबर नौ पर बैटिंग करना RCB के खिलाफ टीम की हार की वजह बना?

विज्ञापन

विज्ञापन

दिल्ली के लिए डेब्यू करेंगे राहुल

केएल राहुल पिछले तीन आईपीएल सीजन तक लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा थे, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन से पहले लखनऊ ने केएल राहुल को रिलीज कर दिया था। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने राहुल भरोसा जताया और उनको 14 करोड़ रुपये में खरीदा। अब राहुल दिल्ली कैपिटल्स के लिए डेब्यू करने वाले हैं। इससे पहले राहुल को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कमाल की फॉर्म में देखा गया था, ऐसे में अब राहुल अपनी इस शानदार फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे।

विज्ञापन

पहले मैच में LSG को दी थी मात

दिल्ली कैपिटल्स ने अपना पहला मैच 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेला था। इस मैच को दिल्ली ने 1 विकेट से जीत लिया था। इस मैच में आशुतोष शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 31 गेंद पर नाबाद 66 रन की पारी खेली थी। इस मैच में एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 209 रन बनाए थे, जिसके बाद दिल्ली ने इस लक्ष्य को 19.3 ओवर में हासिल कर लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ