ICC टेस्ट रैंकिंग में शतकवीर केएल राहुल ने मारी लंबी छलांग, 10 पायदान का हुआ फायदा

ICC Test Rankings: केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतकीय पारी खेली थी, जिसका फायदा उन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में मिला है। उन्होंने लंबी छलांग मारी है।

Cricket News - 2025-06-25T151945.408

KL Rahul: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का पहला मैच 20 से 24 जून की बीच खेला गया। इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराया और सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। पहले मैच में केएल राहुल ने दोनों ही पारियों में शानदार बल्लेबाजी की थी। दूसरी पारी में उन्होंने शानदार शतक जमाया। इसके बाद आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में राहुल को जबरदस्त फायदा हुआ। उन्होंने लंबी छलांग मारी है। राहुल ने पहली पारी में 42 और दूसरी पारी में 137 रन बनाए थे।

विज्ञापन

केएल राहुल को हुआ फायदा

केएल राहुल ने पहले टेस्ट मैच में बल्लेबाजी का हुनर पूरी दुनिया के सामने दिखाया, जिसका इनाम उन्हें आईसीसी टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में मिला। उनको 10 पायदान का फायदा मिला। वह 579 रेटिंग के साथ 48वें स्थान से 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। उनको 10 पायदान का फायदा हुआ। इसके अलावा भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने भी पहले टेस्ट की पहली पारी में 147 रनों की पारी खेली थी। उन्हें भी 5 पायदान का फायदा मिला है। शुभमन 25वें स्थान से 20वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन

वहीं ऋषभ पंत ने दोनों ही पारियों में शतक जमाया था। हालांकि उन्हें रैंकिंग में ज्यादा फायदा नहीं हुआ। पंत को 1 पायदान की बढ़त मिली। वह आठवें स्थान से सातवें स्थान पर पहुंचे।

टॉप 5 में जायसवाल शामिल

पहले मैच में यशस्वी जायसवाल ने भी शतक शतकीय पारी खेली थी। हालांकि वह चौथे नंबर पर ही बरकरार हैं। इस वक्त इंग्लैंड के जो रूट 889 रेटिंग के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि 874 अंक के साथ हैरी ब्रूक भी बरकरार हैं। तीसरे स्थान पर केन विलियमसन 867 अंक के साथ बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ