IPL 2025: केएल राहुल ने अर्धशतक से मचाया तहलका, विराट- गेल को पछाड़कर रच दिया इतिहास

KL Rahul: सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने दमदार अर्धशतक जमाया। उन्होंने विराट कोहली को पछाड़कर इतिहास रचा।

IPL 2025 (77)

KL Rahul: सीएसके के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में केएल राहुल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली। उन्होंने सीएसके के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की और जमकर गेंदबाजों की खबर ली। हालांकि राहुल शतक पूरा नहीं कर सके। लेकिन इसके बावजूद वह विराट कोहली को पछाड़कर इतिहास रचने में कामयाब हुए।

केएल राहुल ने रचा इतिहास

अपने आईपीएल करियर का बतौर सलामी बल्लेबाज 100वां मैच खेल रहे राहुल ने इस मैच में संयम भरी बल्लेबाजी की थी। उन्होंने आखिरी ओवर तक दिल्ली के लिए रन बनाए। राहुल आईपीएल में बतौर सलामी बल्लेबाज 100वां मैच खेलने वाले 13वें खिलाड़ी भी बने। राहुल ने अपनी बल्लेबाजी में भी बड़ा कारनामा किया। दरअसल वह बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में सबसे ज्यादा औसत के साथ कम से कम 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर 1 पर पहुंच गए। केएल राहुल ने अब तक 48.96 की औसत के साथ रन बनाए हैं। उन्होंने विराट को पीछे छोड़ा है, जिन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज 45.86 की औसत से रन बनाए हैं।

राहुल ने खेली 77 रनों की पारी

राहुल ने इस मैच में 51 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राहुल ने 6 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए। उन्होंने इस दौरान 150.98 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। राहुल की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली ने चेन्नई की धरती पर 20 ओवर में 183/6 रन बनाए। उनके अलावा अभिषेक पोरेल ने 20 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इसके अलावा ट्रिस्टन स्टब्स ने 12 गेंदों में 24 रन बनाए।

आईपीएल में ओपनर के रूप में न्यूनतम 1,000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सबसे ज्यादा औसत

खिलाड़ी का नाम बल्लेबाजी औसत
केएल राहुल 48.96*
विराट कोहली 45.86
ऋतुराज गायकवाड़ 44.01
क्रिस गेल 41.86
जोस बटलर 41.70
लेंडल सिमंस 39.96
डेविड वॉर्नर 39.93
शुभमन गिल 38.94

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ