मयंक अग्रवाल बने कप्तान, करुण नायर को भी मिला मौका, बड़े टूर्नामेंट के लिए हुआ टीम का ऐलान

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बीच कर्णाटक टीम का ऐलान हुआ है. टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल को दी गई है, जबकि करुण नायर को भी मौका मिला है. इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ी दल का हिस्सा बने हैं, जबकि कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता भी दिखा दिया गया है.

cricket News - 2025-11-20T212025.814

Karun Nair: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. इस बीच देश में रणजी ट्रॉफी 2025-26 का भी आयोजन हो रहा है. इस टूर्नामेंट के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की शुरुआत होगी. इसके लिए कर्णाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को मौका मिला है, जबकि कई खिलाड़ी नजरअंदाज भी हुए हैं.

विज्ञापन

कर्णाटक टीम का हुआ ऐलान

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 के लिए कर्णाटक क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. कर्णाटक अपने अभियान की शुरुआत 26 नवंबर से करेगी. टीम की कप्तानी मयंक अग्रवाल को दी गई है, जो इन दिनों टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. इसके अलावा करुण नायर और देवदत्त पडिक्कल को भी मौका मिला है. हालांकि देवदत्त पडिक्कल फिलहाल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा हैं. वह 22 नवंबर से होने वाले दूसरे मुकाबले की प्लेइंग 11 में जगह बना सकते हैं, क्योंकि शुभमन गिल लगभग चोट की वजह से बाहर हो चुके हैं. अगर वह भारत की प्लेइंग 11 में जगह बना पाते हैं तो वह कर्णाटक के लिए पहला मुकाबला मिस कर देंगे.

विज्ञापन

नायर को दमखम दिखाने का मिला मौका

करुण नायर इन दिनों भारतीय टीम से दूर हैं. उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम में मौका मिला था. उन्होंने लगभग 7 साल बाद टीम इंडिया में वापसी की थी. हालांकि उम्मीद के मुताबिक वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके. इसके बाद उन्हें टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया. अब नायर के पास एक बार फिर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के जरिए शानदार प्रदर्शन कर टीम इंडिया में वापसी करने का सुनहरा मौका होगा.

विज्ञापन

कर्नाटक क्रिकेट टीम

मयंक अग्रवाल (कप्तान), मैकनील नोरोन्हा, केएल श्रीजीत, करुण नायर, आर स्मरण, अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, शिखर शेट्टी, वैसाख विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, विद्याधर पाटिल, श्रीवत्स आचार्य, शुभांग हेगड़े, प्रवीण दुबे, बीआर शरथ और देवदत्त पडिक्कल.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ