IND vs NZ: टीम को लगा बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी चोट की वजह से हुआ बाहर

India vs New Zealand: भारत -न्यूजीलैंड के बीच होने वाली 3 टेस्ट मैच की सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार खिलाड़ी बाहर हो गया है।

INDIA vs Newzeland

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैच की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। सीरीज का आगाज 16 अक्टूबर से किया जाएगा। पहला मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला जाएगा। हालांकि सीरीज शुरू होने से पहले न्यूजीलैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन (Kane Williamson)पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।

चोट की वजह से हुए बाहर

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की ओर से दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में मौका मिला था। इस सीरीज के दौरान विलियमसन को कमर में खिंचाव हो गया था। ऐसे में वह भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। उनकी गैरमौजूदगी में टॉम लैथम टीम की कमान संभालेंगे।

श्रीलंका सीरीज में मिल चुकी हार

हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई 2 टेस्ट मैच की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था। टीम को 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी थी। वहीं भारत के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के पहले मैच के लिए माइकल ब्रेसवेल उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वह न्यूजीलैंड लौट जाएंगे। इसके बाद दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के लिए ईश सोढ़ी उनकी जगह लेंगे।

विलियमसन की चोट पर अपडेट

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता सैम वेल्स ने केन विलियमसन की चोट को लेकर बड़ा अपडेट भी दिया है। उन्होंने कहा है कि हमें सलाह मिली है कि केन विलियमसन चोट बढ़ने कि वजह से पहले टेस्ट मैच से बाहर होंगे। वह जोखिम से बचने के लिए आराम करेंगे। हमें उम्मीद है कि अगर केन आराम करते हैं तो वह सीरीज के आखिरी हिस्से के लिए उपलब्ध रहेंगे।

विलियमसन की जगह मार्क चैपमैन को हिस्सा बनाया गया है। इस विषय पर बात करते हुए सैम वेल्स ने कहा कि चैपमैन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत में किसी भी परिस्थिति में खेलने का दम रखते हैं।

भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), माइकल ब्रेसवेल (केवल पहला टेस्ट), मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, विल ओरौर्के, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सेंटनर, बेन सियर्स, ईश सोढ़ी (केवल दूसरे और तीसरे टेस्ट के लिए), टिम साउथी, केन विलियमसन, विल यंग।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ