Jyothi Surekha Vennam: भारत की स्टार तीरंदाज ज्योति सुरेखा वेन्नम ने शनिवार को तीरंदाजी विश्व कप में ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप के राउंड 1 में उन्होंने शीर्ष वरीयता प्राप्त मेक्सिको की एंड्रिया बेसेरा को शिकस्त दी। हालांकि उनकी चुनौती आसान नहीं थी। व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा में ज्योति को कांटे की टक्कर का सामना करना पड़ा, लेकिन शूट-ऑफ के अतिरिक्त दबाव में भी ज्योति ने बेहतरीन प्रदर्शन किया था। इसी के साथ उन्होंने एक ही विश्व कप चरण में गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगा दी। उनकी इस उपलब्धि ने भारत का नाम गौरवान्वित किया है।
विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि
दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी और एशियाई खेलों की चैंपियन ने विश्व कप में स्वर्ण पदक की हैट्रिक बनाने की उपलब्धि हासिल की है। ज्योति ऐसा करने वाली दुनिया की तीसरी और भारत की दूसरी महिला तीरंदाज बन गई हैं। ज्योति ने इससे पहले कंपाउंड मिक्स्ड और महिला कंपाउंड टीम में गोल्ड मेडल हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: पृथ्वी शॉ की रूमर्ड गर्लफ्रेंड ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, स्टेडियम में बिखेरे हुस्न के जलवे
उन्होंने हांग्जो एशियन गेम्स में व्यक्तिगत, महिला टीम और मिक्स्ड टीम स्पर्धाओं में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया था। यह उनके करियर में दूसरी बार तीन स्वर्ण पदक हासिल करने की बड़ी उपलब्धि थी।
अभिषेक वर्मा का शानदार प्रदर्शन
आंध्र प्रदेश की तीरंदाज ने इससे पहले भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने विश्व चैंपियन अदिति स्वामी और परनीत कौर के साथ मिलकर महिला टीम का गोल्ड मेडल जीता था। दूसरी ओर अभिषेक वर्मा के साथ मिश्रित टीम का स्वर्ण पदक भी अपने नाम किया था।
ये भी पढ़ें: MI vs DC: दिल्ली ने एक तीर से किए 2 शिकार, MI के साथ-साथ CSK को भी दिया झटका
वहीं दूसरी ओर भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। प्रियांश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। यह पहली बार है जब भारतीय कंपाउंड टीम ने वर्ल्ड कप स्टेज में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल अपने नाम किया है।
ये भी पढ़ें: जब तक रोहित शर्मा वर्ल्ड कप नहीं जीत जाते…फैन ने खाई अजीबो-गरीब ‘कसम’
ये भी पढ़ें: LSG vs RR: राजस्थान ने चुनी पहले गेंदबाजी, क्या विनिंग कॉम्बिनेशन में किया बदलाव, देखें प्लेइंग 11
ये भी पढ़ें: 4,4,6,4,4,4: ट्रिस्टन स्टब्स ने ल्यूक वुड को तोड़ा, एक ओवर में ठोक डाले 26 रन
संबंधित खबरें
कब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
24 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
51 mins agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
1 hr agoभारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
1 hr agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
2 hrs agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
2 hrs agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
3 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines