IND vs AUS: तीसरा टी-20 मैच नहीं खेलेगा स्टार खिलाड़ी, बड़ी वजह आई सामने

 India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा. हालांकि इस मैच में सबसे बड़ा मैच विनर खिलाड़ी नहीं खेलेगा. भारतीय टीम के लिए ये राहत की खबर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी विभाग कमजोर हो जाएगा, क्योंकि स्टार खिलाड़ी ने दूसरे मैच में कहर बरपाया था.

cricket News - 2025-11-01T152421.610

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा. पहला मुकाबला बारिश के कारण धुल गया था, जबकि दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम करते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. तीसरे मैच पर दोनों टीमों की निगाहें हैं. हालांकि तीसरे मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम का गेंदबाजी विभाग थोड़ा कमजोर पड़ जाएगा, क्योंकि स्टार गेंदबाज तीसरे मैच का हिस्सा नहीं होगा.

विज्ञापन

तीसरे मैच में नहीं खेलेगा स्टार गेंदबाज

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड नहीं खेलेंगे. दरअसल उन्हें 2 मैचों के लिए ही दल का हिस्सा बनाया गया था. वह आगामी एशेज सीरीज की तैयारियों के लिए आखिरी तीन मैच में अपनी सेवाएं नहीं दे पाएंगे. हालांकि उनकी गैरमौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी युनिट को कमजोर कर देगी, क्योंकि स्टार गेंदबाज ने दूसरे मैच में अपनी गेंदबाजी से कहर ढाया था और 3 टॉप ऑर्डर भारतीय बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था.

विज्ञापन

स्टार गेंदबाज ने बरपाया था कहर

दूसरा मुकाबला मेलबर्न में खेला गया था. भारत ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की थी. उन्होंने 4 ओवर में 13 रन खर्च कर 3 विकेट लिए थे. उन्होंने 3.20 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए थे. हेजलवुड ने पावर प्ले में ही भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप को तहस नहस कर दिया था. उन्होंने शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा को अपना शिकार बनाया था. उनके धमाकेदार प्रदर्शन की वजह से हेजलवुड को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला था.

विज्ञापन

भारतीय टीम को करना होगा शानदार प्रदर्शन

तीसरे मैच में भारत को शानदार प्रदर्शन करना होगा. दूसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह से फेल हो गई थी. अभिषेक शर्मा को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका था. उन्होंने 37 गेंदों में 56 रन बनाए थे, जबकि शुभमन गिल 5, संजू सैमसन 2, सूर्यकुमार यादव 1 और तिलक वर्मा ने 0 रन बनाए थे. इन बल्लेबाजों को तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ