IND vs ENG: हार के बाद निराश दिखे जोस बटलर, दिया बड़ा बयान

India vs England 1st ODI: पहले वनडे मैच में इंग्लैंड को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है। हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर काफी निराश दिखे।

IND vs ENG

IND vs ENG

विज्ञापन

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला नागपुर में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 4 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मैच की शुरुआत में इंग्लैंड की टीम अच्छी लय में दिखाई दे रही थी लेकिन इंग्लिश बल्लेबाज इस लय को ज्यादा देर तक कायम नहीं रख पाए। वहीं, 4 विकेट से मिली हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर भी थोड़े निराश दिखे।

हार के बाद क्या बोले जोस बटलर?

पहले वनडे मैच में जोस बटलर ने इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली थी, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। हार के बाद जोस बटलर ने कहा कि “मैच न जीत पाने से निराश हूं। हमने पावरप्ले में शानदार शुरुआत की, लेकिन हमने विकेट खो दिए। विकेट के अंत में जिस तरह से खेल रहा था, उससे 40-50 रन और मिल सकते थे। खिलाड़ियों ने वास्तव में अच्छी शुरुआत की। उस समय खेल संतुलन में था, लेकिन श्रेयस अय्यर को उस साझेदारी को बनाने का श्रेय जाता है। हमें लंबे समय तक बेहतर खेलना होगा।”

विज्ञापन

इंग्लैंड को 4 विकेट से मिली हार

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 47.4 ओवर में 248 रन बनाए थे। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रन की पारी खेली थी। इसके बाद टीम इंडिया ने मैच को 38.4 ओवर में मैच को जीत लिया।

विज्ञापन

टीम इंडिया की तरफ से शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 87 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा श्रेयस अय्यर ने 59 और अक्षर पटेल ने 52 रन बनाए। शुभमन गिल को शानदार प्रदर्शन करने के चलते प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ