IND vs ENG: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन! इंग्लैंड टीम में लौटने वाला है घातक खिलाड़ी

Jofra Archer: भारतीय टीम की टेंशन बढ़ने वाली है। इंग्लैंड का घातक गेंदबाजी टीम में वापसी करने के लिए तैयार हैं। ये खिलाड़ी भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने का दम रखता है।

Cricket News - 2025-06-24T144844.645

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान मेजबान टीम के लिए गुड न्यूज आई है। इंग्लैंड टीम में जोफ्रा आर्चर की एंट्री होने वाली है। वह भारत के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। आर्चर चोट की वजह से पहले मैच में भाग नहीं ले पाए थे। लेकिन अब उनकी वापसी की खबर सामने आई है।

विज्ञापन

भारत की बढ़ेगी टेंशन

एक्सप्रेस स्पोर्ट्स के अनुसार घातक गेंदबाज जोफ्रा आर्चर भारत के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि बोर्ड उन्हें दूसरे मैच के लिए शामिल करता है या नहीं, ये तो आने वाला समय बताएगा। लेकिन अगर आर्चर की वापसी हो जाती है तो टीम इंडिया की टेंशन बढ़ने वाली है।

विज्ञापन

आर्चर ऐसे गेंदबाज हैं, जो टेस्ट प्रारूप में किसी भी बल्लेबाज को सरेंडर करने का दम रखते हैं। अगर वह इंग्लैंड खेमे में शामिल होते हैं तो टीम का मनोबल बढ़ेगा और तेज गेंदबाजी विभाग मजबूत हो जाएगा। आर्चर अपनी रफ्तार भरी गेंदबाजी से भारतीय बल्लेबाजों को खूब परेशान कर सकते हैं।

विज्ञापन

शानदार रहा है आंकड़ा

आर्चर ने चोट और इंजरी की वजह से अब तक इंग्लैंड के लिए ज्यादा टेस्ट मैच नहीं खेला है। उन्होंने अब तक 13 टेस्ट मैच में ही इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया है। आर्चर ने इस दौरान 42 बल्लेबाजों को शिकार बनाया है। उन्होंने 31.04 की औसत और 2.99 की इकोनॉमी रेट के साथ रन खर्च किए हैं।

आखिरी टेस्ट मैच में ऐसा रहा है प्रदर्शन

आखिरी बार आर्चर ने भारत के खिलाफ ही टेस्ट मैच साल 2021 में अहमदाबाद में खेला था। इस मैच की पहली पारी में आर्चर ने 1 बल्लेबाज को अपना शिकार बनाया था। आखिरी 5 पारियों में उन्होंन 4 विकेट चटकाए हैं। हालांकि अब आर्चर लगभग 4 साल बाद वापसी करने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ