IND vs ENG: जो रूट ने रचा इतिहास, इस मामले में बने इंग्लैंड के नंबर 1 बल्लेबाज

joe Root: भारत के खिलाफ जो रूट ने अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने एक मामले में इंग्लैंड के लिए इतिहास रच दिया है। वह 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Team india (64)

joe Root: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट ने इस मैच में इतिहास रच दिया है। वह वनडे प्रारूप में इंग्लैंड की ओर से 50 से अधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन

50 से अधिक रन बनाने के मामले में नंबर 1 बने जो रूट

इंग्लैंड के लिए अब जो रूट ने वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाकर पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने अब तक 56 बार 50 से ज्यादा का स्कोर वनडे प्रारूप में इंग्लैंड के लिए बनाया है। वहीं इससे पहले ये रिकॉर्ड मोर्गन के नाम था, जिन्होंने 55 बार इंग्लैंड के लिए 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। मोर्गन ने इस दौरान 207 पारियों का सहारा लिया, जबकि रूट ने 162 वनडे पारियों में बड़ा कारनामा कर दिया।

विज्ञापन

शतक से चूके जो रूट

जो रूट इस मैच में बड़ा करिश्मा करने में तो सफल रहे। लेकिन वह शतक नहीं बना सके। उन्हें रवींद्र जडेजा ने पवेलियन लौटाया। रूट ने 72 गेंदों में 69 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके निकले। उनके अलावा बेन डकेट ने भी 56 गेंदों में 10 चौके की मदद से 65 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

भारत को मिला 305 रनों का लक्ष्य

जब रूट बल्लेबाजी कर रहे थे, तब ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड 350 रन के आस पास पहुंच जाएगी। लेकिन रूट के आउट होते ही इंग्लैंड के बल्लेबाज एक के बाद एक पवेलियन लौट गए। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। रूट और डकेट के अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने 41 रनों की पारी खेली। हालांकि वह भी इस मैच में 2 रन लेने के प्रयास में रन आउट हो गए।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ