AUS vs ENG: जो रूट का बजा डंका, बने ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज

Joe Root: इंग्लैंड के खिलाफ जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया है। वह इंग्लैंड के लिए नंबर 4 पर खेलते हुए 10 हजार रन पूरा करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।

joe root

Joe Root: इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट ने 22 फरवरी को इतिहास रच दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट ने शानदार बल्लेबाजी की और चौथे नंबर पर उन्होंने अपने 10 हजार रन पूरे किए और वह ऐसा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। रूट से पहले कोई भी इंग्लैंड का खिलाड़ी नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रन नहीं बना पाया था।

विज्ञापन

जो रूट का नया करिश्मा

जो रूट  नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रन पूरा करने वाले इंग्लैंड के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह दुनिया के 9वें बल्लेबाज बने हैं, जिन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 10 हजार रन बनाए हैं। रूट को 10 हजार रन पूरा करने के लिए 227 पारियों की मदद लेनी पड़ी।

विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए नंबर 4 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम रन पारी
जो रूट 10,017* 227
केविन पीटरसन 9,051 213
ऐलन लैम्ब 4,957 144
ईयोन मोर्गन 4,711 139
डेनीस कॉम्पटन 4,234 86

नंबर 4 पर 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के 10 खिलाड़ी

वहीं तीनों प्रारूप में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन महेला जयवर्धने ने बनाए हैं, जिन्होंने 427 पारियों में 16,838 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली भी हैं, जिन्होंने सबसे तेज 10 हजार रन पूरे किए हैं। उन्होंने केवल 216 पारियों में ऐसा कारनाम किया है।

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम रन पारी देश
महेला जयवर्धने 16,838 427 श्रीलंका
रॉस टेलर 15,613 397 न्यूजीलैंड
सचिन तेंदुलकर 15,551 336 भारत
जावेद मियांदाद 12,603 300 पाकिस्तान
जैक कैलिस 11,743 246 साउथ अफ्रीका
अरविंदा डि सिल्वा 11,413 310 श्रीलंका
ब्रायन लारा 10,050 232 वेस्टइंडीज
इंजमाम उल-हक 10,042 245 पाकिस्तान
जो रूट 10,010* 227 इंग्लैंड
विराट कोहली 9,840 216 भारत

शतक की ओर बढ़ रहे जो रूट

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जो रूट ने शानदार प्रदर्शन किया। वह खबर लिखे जाने तक 74 गेंदों में 68 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस दौरान रूट ने 4 चौके भी अपने नाम किए हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ