IPL 2025: जसप्रीत बुमराह के खेलने पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब होगी टीम में एंट्री?

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह के खेलने पर बड़ा अपडेट आया है। हार्दिक पांड्या ने बताया है कि जस्सी पहला मैच खेलेंगे या नहीं?

IPL 2025 (16)

Jasprit Bumrah: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस अपने छठे खिताब को अपने नाम करने की नियत से उतरने वाली है। हालांकि टीम के स्टार खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह फिलहाल चोटिल चल रहे हैं। उनकी फिटनेस को लेकर कप्तान हार्दिक पांड्या ने बड़ा अपडेट दिया है। जस्सी तेज गेंदबाजी यूनिट का अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत के खेलने पर आया बड़ा अपडेट

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले मैच में नहीं खेल पाएंगे। वह फिट नहीं हैं। इसका ऐलान हार्दिक पांड्या ने 19 मार्च को आयोजित हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया है। मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में जस्सी मुंबई की प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं हो पाएंगे। वह फिलहाल एनसीए में हैं। बुमराह को अब तक मैच खेलने की हरी झंडी नहीं मिली है।

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2025 में अपना पहला मैच सीएसके के खिलाफ खेलेगी। इस मैच में हार्दिक पांड्या भी नहीं खेलेंगे। उनके ऊपर एक मैच का प्रतिबंध है। ऐसे में उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी संभालेंगे। पहले मैच में हार्दिक और जस्सी नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन

IPL 2025 के लिए मुंबई इंडियंस का स्क्वॉड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, बेवॉन जैकब्स, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, कृष्णन श्रीजीत, नमन धीर, राज अंगद बावा, विग्नेश पुथुर, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, अर्जुन तेंदुलकर, अश्विनी कुमार, रीस टॉपली, कर्ण शर्मा, ट्रेंट बोल्‍ट, दीपक चाहर, वेंकट सत्यनारायण राजू, मुजीब-उर-रहमान, कॉर्बिन बॉश।

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई का शेड्यूल

मैच समय तारीख स्थान
सीएसके बनाम एमआई शाम 7:30 बजे 23 मार्च एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
जीटी बनाम एमआई शाम 7:30 बजे 29 मार्च नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद
एमआई बनाम केकेआर शाम 7:30 बजे 31 मार्च वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
एलएसजी बनाम एमआई शाम 7:30 बजे 4 अप्रैल इकाना स्टेडियम, लखनऊ
एमआई बनाम आरसीबी शाम 7:30 बजे 7 अप्रैल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
डीसी बनाम एमआई शाम 7:30 बजे 13 अप्रैल अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
एमआई बनाम सनराइजर्स हैदराबाद शाम 7:30 बजे 17 अप्रैल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
एमआई बनाम सीएसके शाम 7:30 बजे 20 अप्रैल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस शाम 7:30 बजे 23 अप्रैल उप्पल स्टेडियम, हैदराबाद
एमआई बनाम एलएसजी दोपहर 3:30 बजे 27 अप्रैल वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
आरआर बनाम एमआई शाम 7:30 बजे 1 मई सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
एमआई बनाम जीटी दोपहर 3:30 बजे 6 मई वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई
पीबीकेएस बनाम एमआई दोपहर 3:30 बजे 11 मई महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर
एमआई बनाम डीसी शाम 7:30 बजे 15 मई वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ