IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह ने पंजा खोलकर रच दिया इतिहास, अब तक कोई भी नहीं कर सका ऐसा

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पंजा खोला। इसके साथ ही वह एशिया के नए सुल्तान बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा किसी भी एशियाई खिलाड़ी ने नहीं किया था।

Cricket News (97)

Jasprit Bumrah: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 6 रनों की बढ़त हासिल कर चुकी है। भारत की ओर से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की और पंजा खोल दिया। ये पहला मौका नहीं है जब जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया के लिए बेस्ट प्रदर्शन किया हो, वह इससे पहले भी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर चुके हैं। इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने इतिहास रच दिया। वह बड़ा कारनामा करने वाले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास

जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में 5 विकेट अपने नाम किया। इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया। बुमराह टेस्ट प्रारूप में सेना देशों में 150 विकेट लेने वाले पहले एशियाई गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले ये कारनामा आज तक किसी भी एशियाई गेंदबाज ने नहीं किया था। जसप्रीत बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन खर्च कर 5 विकेट झटके। उन्होंने 5 मेडन ओवर भी फेंके। सेना देशों में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया शामिल है।

विज्ञापन

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट हॉल लेते हुए कपिल देव की बराबरी कर ली है। वह विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल लेने के मामले में कपिल देव की बराबरी कर चुके हैं। कपिल देव ने 66 मैच में 12 बार पांच विकेट हॉल लेने का कारनामा किया था। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने केवल 34 टेस्ट मैच में ये कीर्तिमान हासिल किया।

विज्ञापन

विदेशी टेस्ट मैचों में भारत के लिए सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल

12 जसप्रीत बुमराह (34 टेस्ट) *
12 कपिल देव (66)
9 ईशांत शर्मा (63)
8 जहीर खान (54)
7 इरफान पठान (15)

इसके अलावा जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में चेतन शर्मा को पीछे छोड़ा है।

विज्ञापन
रैंक खिलाड़ी का नाम 5 विकेट हॉल की संख्या इंग्लैंड में पारियाँ (Innings)
1 जसप्रीत बुमराह 3 18
2 चेतन शर्मा 2 4
3 लाला अमरनाथ 2 5
4 भुवनेश्वर कुमार 2 7
5 मोहम्मद निस्सार 2 7
6 सुरेन्द्र नाथ 2 7
7 वीनू मांकड़ 2 9
8 भागवत चंद्रशेखर 2 15
9 कपिल देव 2 22
10 ईशांत शर्मा 2 24

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ