जसप्रीत बुमराह का पर्थ में कमाल, बन गए ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह ने पर्थ टेस्ट मैच में कमाल कर दिया। वह एक मामले में दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए।

IND vs AUS (14)

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में भारतीय टीम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 22 नवंबर से पर्थ में खेल रही है। जसप्रीत को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कप्तानी करने का मौका मिला है। जस्सी ने इस मैच में शानदार कप्तानी के अलावा बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया और शुरुआती 3 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत ने इस मैच में अपने नाम एक बड़ी उपल्बधि दर्ज की। उन्होंने डेल स्टेन की बराबरी कर ली है।

विज्ञापन

बुमराह का पर्थ में कमाल

जसप्रीत बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी स्टीव स्मिथ को गोल्डेन डक पर आउट किया और ऐसा करने वाले वह दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। अब तक स्मिथ को गोल्डेन डक पर इससे पहले केवल डेल स्टेन ने ही आउट किया था। अब जसप्रीत बुमराह, स्मिथ को गोल्डेन डक पर आउट करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। स्टेन ने या कारनामा साल 2014 में किया था।

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह का जलवा

पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद भारत ने अपना गेंदबाजी में दबदबा बनाए रखा। बुमराह ने पहले दिन मैच में महत्वपूर्ण 4 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने उस्मान ख्वाजा नाथ मैक्सवीनी स्टीव स्मिथ और कप्तान पैट कमिंस को चलता किया। बुमराह लगातार तीनों ही फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए शानदार खेल दिखा रहे हैं। उन्होंने पहले दिन 10 ओवर में 17 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। उनके अलावा सिराज ने 9 ओवर में 17 रन खर्च कर 2 और अपना डेब्यू मैच खेल रहे हर्षित राणा ने 1 विकेट लिया।

83 रन से पीछे ऑस्ट्रेलिया

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 150 रन बनाए थे। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नितीश रेड्डी ने सबसे ज्यादा 59 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। उन्होंने 37 रनों की पारी खेली थी। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 27 ओवर में 67/7 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ