T20 WORLD CUP 2024: वेस्टइंडीज टीम में हुआ बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई छुट्टी

JASON HOLDER, Obed McCoy: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है।

JASON HOLDER RULED OUT OF T20 WORLD CUP 2024 DUE TO INJURY Obed McCoy replaces him

2 जून से शुरू होगा टी20 विश्व कप 2024। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

JASON HOLDER, Obed McCoy: टी20 विश्व कप 2024 का 2 जून से आगाज होगा। टूर्नामेंट में 20 टीमें खिताब के लिए भिड़ेंगी। इस बार विश्व कप की मेजबानी अमेरिका और वेस्टइंडीज संयुक्त रूप से कर रहा है। टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले वेस्टइंडीज के स्क्वॉड में बड़ा बदलाव किया गया है। इंजरी के चलते जेसन होल्डर टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह ओबेद मैककॉय को विंडीज टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी।

विज्ञापन

CWI ने दी जानकारी

क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) ने अपनी विज्ञप्ति में कहा, आज आगामी टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज टीम ने महत्वपूर्ण अपडेट की घोषणा की। जेसन होल्डर चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और उनके स्थान पर बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ओबेद मैककॉय को टीम में शामिल किया गया है। CWI को विश्वास है कि मैककॉय के शामिल होने से टीम मजबूत रहेगी। होल्डर काउंटी चैंपियनशिप 2024 के दौरान चोटिल हो गए थे। वह मेडिकल टीम की निगरनी में हैं।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वॉड

रोवमैन पॉवेल (कप्तान), अल्जारी जोसेफ (उप कप्तान), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, शिमरोन हेटमायर, शाई होप, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, ओबेद मैककॉय, गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।

विज्ञापन

रिजर्व खिलाड़ियों का ऐलान किया

15 सदस्यीय टीम के अलावा आज वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने 5 रिजर्व खिलाड़ियों को नॉमिनेट किया है। जरूरत पड़ने पर इन खिलाड़ियों को मुख्य टीम में शामिल किया जाएगा। इन खिलाड़ियों में काइल मेयर्स, मैथ्यू फ़ोर्डे, फैबियन एलन, हेडन वॉल्श और आंद्रे फ्लेचर शामिल हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ