WI vs SA

T20 World Cup से पहले वेस्ट इंडीज ने चौंकाया, टी-20 सीरीज में साउथ अफ्रीका को रौंदा

West Indies vs South Africa T20i Series: वेस्ट इंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है। विंडीज ने दूसरा मैच 16 रन से जीता।

West Indies vs South Africa T20i Series: पिछले टी-20 वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज की टीम ने बेहद शर्मनाक प्रदर्शन किया था। टीम को ग्रुप स्टेज में आयरलैंड और स्कॉटलैंड से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा। टीम सुपर-12 के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी, लेकिन अब विंडीज की टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप से पहले बड़ा धमाका करते हुए चौंकाने वाला प्रदर्शन किया है। विंडीज ने साउथ अफ्रीका को टी-20 सीरीज में रौंद डाला।

विज्ञापन

वेस्ट इंडीज दौरे पर गई साउथ अफ्रीका की टीम के खिलाफ विंडीज ने टी-20 सीरीज अपने नाम कर ली है। तीन मैचों की टी-20 सीरीज में टीम 2-0 से आगे हो गई है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे मुकाबले में टीम ने 16 रन से जीत हासिल की। इस मैच में वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 207 रन जड़े।

विज्ञापन

जिसका पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम 7 विकेट पर 191 ही बना सकी। वेस्ट इंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने 38 गेंदों में 7 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 67 रन की पारी खेली। काइल मेयर्स ने 16 गेंदों में 32, आंद्रे फ्लेचर ने 18 गेंदों में 29 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट निकाले।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ