---विज्ञापन---

खेल angle-right

WWE के खूंखार स्टार का हुआ बुरा हाल, दुश्मनों ने टेबल पर पटकते हुए किया चारों खाने चित

SmackDown में WWE सुपरस्टार्स ने धमाल मचाया। उन्होंने खतरनाक रेसलर जेकब फाटू की हालत खराब कर दी और उन्हें टेबल पर पटक दिया।

---विज्ञापन---

Jacob Fatu Gets Attacked: WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में खूंखार स्टार जेकब फाटू का हाल बेहाल हो गया। हाल ही में सोलो सिकोआ ने एक बार फिर से ब्लू ब्रांड पर अपना दबदबा बनाना शुरू कर दिया है। अब उन्होंने अपने पूर्व साथी और रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर जेकब की हालत खराब कर दी है।

SmackDown के हालिया एपिसोड में सोलो सिकोआ और जेसी मटेओ ने बतौर टीम काम किया। उन्होंने मिलकर मेन इवेंट में जेकब फाटू और जिमी उसो का सामना किया। जिमी और जेकब पहले बड़े दुश्मन रह चुके हैं लेकिन हाल ही में पूर्व यूएस चैंपियन का बेबीफेस टर्न हुआ है। इसी के चलते वो अपने परिवार के सदस्य जिमी के साथ बतौर टीम काम करते हुए दिखाई दिए।

---विज्ञापन---

मैच के अंत में एक चौंकाने वाली चीज देखने को मिली। जेकब फाटू ने मौजूदा यूएस चैंपियन सोलो पर मूनसॉल्ट लगाया और पिन करके जीत अपने नाम कर ली। पूर्व ट्राइबल चीफ का चैंपियन होने के बावजूद अचानक पिन होना हैरान करने वाली चीज रही। मैच के बाद भी खूब बवाल देखने को मिला।

जेकब फाटू का हाल हुआ बेहाल

हार के बाद जेकब फाटू और जिमी उसो पर हमला हुआ। सोलो सिकोआ ने अपने दोस्त जेसी मटेओ, ताला टोंगा और टांगा लोआ के साथ मिलकर तहलका मचाया। उन्होंने टॉप हील की तरह जिमी और फाटू का हाल बेहाल कर दिया। अंत में उन्होंने जेकब को अनाउंसर्स टेबल पर ट्रिपल पावरबॉम्ब दिया। अब यह स्टोरी बहुत ज्यादा रोचक बन गई है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by WWE (@wwe)

क्या जेकब फाटू दोबारा बन पाएंगे यूएस चैंपियन?

जेकब फाटू ने WrestleMania 41 में एलए नाइट की बादशाहत खत्म करके यूएस चैंपियनशिप पर कब्जा किया था। इसके बाद से उनका टाइटल रन काफी रोचक साबित हुआ। फाटू ने Night of Champions 2025 में अपने टाइटल को पूर्व ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ के खिलाफ दांव पर लगाया। इस मुकाबले के दौरान ताला टोंगा ने डेब्यू किया और सोलो को जीत दिलाई। इसी के चलते सिकोआ अपने करियर में पहली बार यूएस चैंपियन बनने में सफल रहे। जेकब को अभी रीमैच मिलना बाकी है। साल का दूसरा सबसे बड़ा इवेंट SummerSlam है और यह बेहद करीब है। इस शो में फाटू और सिकोआ के बीच दोबारा मुकाबला बुक करना अच्छा फैसला होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- WWE SmackDown रिजल्ट्स, 4 July, 2025: दिग्गजों की वापसी, नई ब्लडलाइन का कहर, Jacob Fatu पर घातक हमला

First published on: Jul 05, 2025 01:51 PM

WWE
End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola