वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर, डायरेक्टर ने दिया इस्तीफा

Bangladesh Cricket Board Crisis: बांग्लादेश क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग नहीं लेगी. आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को जगह दी है. ऐसे में अब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड में बड़ा उलटफेर हो गया है. अहम सदस्य ने टीम का साथ छोड़ दिया है.

Cricket News - 2026-01-24T215006.041

T20 World Cup 2026: बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेलने से मना कर दिया है. ऐसे में आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी है. बांग्लादेश के बाहर होते ही बोर्ड में हड़कंप मच गई है. बांग्लादेश के डायरेक्टर ने अब अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. वर्ल्ड कप से नाम वापस लेने के बाद ये बड़ा उलटफेर माना जा रहा है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा उलटफेर

वर्ल्ड कप 2026 से पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर इश्तियाक सादेक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने कहा “यह सच है कि मैं इस्तीफा दे रहा हूं. मेरा मानना ​​है कि पारिवारिक और व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के कारण मैं गेम डेवलपमेंट जैसे इतने बड़े समुदाय के लिए आवश्यक समय नहीं दे पा रहा हूं, जहां मैं वर्तमान में कार्यरत हूं. मैं गेम डेवलपमेंट को गति देने के लिए आवश्यक प्रयास नहीं कर सकता. इसी कारण मुझे व्यक्तिगत रूप से खेद है कि मैं इस पद के साथ न्याय नहीं कर पा रहा हूं. इसीलिए मैं यहां से इस्तीफा दे रहा हूं.”

विज्ञापन

बांग्लादेश ने टी-20 वर्ल्ड कप भारत में खेलने से मना कर दिया था, जिसके बाद आईसीसी ने बांग्लादेश की जगह पर स्कॉटलैंड को एंट्री दे दी है. ऐसे में अब बांग्लादेश बोर्ड में बड़ा उलटफेर हो गया है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

बीसीसीआई ने भारत में हो रहे विरोध के बाद बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से बाहर निकाल दिया था. जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड भड़क गई और उसने भारत में वर्ल्ड कप न खेलने का फैसला किया. बांग्लादेश अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलना चाहती थी. ऐसे में आईसीसी ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, जिसके बाद स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह पर एंट्री मिल गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ