फिर गरजा ईशान किशन का बल्ला, धांसू पारी खेलकर ठोका टीम इंडिया में वापसी का दावा

Ishan Kishan: ईशान किशन का बल्ला इन दिनों खूब गरज रहा है. ईशान ने फिर एक बार धांसू पारी खेली है. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान ने एक बार फिर से अपने बल्ले से धमाल मचाया है. उन्होंने लगभग 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. ईशान की पारी अब चर्चा में आ चुकी है.

cricket News - 2025-12-02T153802.729

Ishan Kishan: ईशान किशन फिलहाल टीम इंडिया से दूर हैं. आखिरी बार उन्होंने साल 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. इसके बाद वह टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. ईशान इन दिनों झारखंड की कप्तानी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभाल रहे हैं. 2 दिसंबर को खेले गए मुकाबले में ईशान ने सौराष्ट्र के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने धांसू हाफ सेंचुरी जड़ दी.

विज्ञापन

ईशान किशन ने मचाया तहलका

ईशान किशन ने सौराष्ट्र के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि वह शतक बनाने से चूक गए. उन्होंने 50 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया. उन्होंने 11 चौके के अलावा 3 छक्के भी जड़े. उनका स्ट्राइक रेट 186 का रहा. हालांकि जयदेव उनादकट ने उन्हें आउट कर दिया और शतक बनाने के सपने पर पानी फेर दिया. हालांकि ईशान लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे वह जल्द ही टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

ईशान की शतकीय पारी के दमपर झारखंड ने 20 ओवर में 209/8 रन बना लिए हैं. ईशान के अलावा विराट सिंह ने 14 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली. उनके अलावा रॉबिन मिंज ने भी 18 गेंदों में 28 रन बनाए. इसके अलावा अंकुल रॉय ने 18 गेंदों में 27 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

त्रिपुरा के खिलाफ भी ठोका था शतक

झारखंड के लिए इससे पहले मैच में ईशान किशन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 50 गेंदों में 113 रनों की पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान ईशान ने 10 चौके के अलावा 8 छक्के अपने नाम किए थे. इस मैच में त्रिपुरा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में झारखंड ने 17.3 ओवर में 185/2 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ