IPL मेगा ऑक्शन में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 15 करोड़ से ज्यादा की बोली

IPL Mega Auction: IPL मेगा ऑक्शन हर बार खिलाड़ियों की किस्मत बदल देता है, और इस बार कुछ स्टार खिलाड़ी रिकॉर्ड तोड़ बोली के दावेदार हैं। खासतौर पर 5 ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर फ्रेंचाइजियां 15 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर सकती हैं। आइए जानते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी

ipl mega auction 2025

ipl mega auction 2025

IPL Mega Auction: IPL मेगा ऑक्शन हर बार फैंस और फ्रेंचाइजी के लिए बड़ा रोमांच लेकर आता है। इस बार भी कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी जबरदस्त फॉर्म और शानदार परफॉर्मेंस ने उन्हें करोड़ों की बोली का दावेदार बना दिया है। इन खिलाड़ियों में बेहतरीन बल्लेबाज, घातक गेंदबाज और ऑलराउंडर शामिल हैं, जिनकी मांग हर टीम में है। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों पर 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है। इनके नाम पहले से ही IPL 2025 में चर्चा का विषय बने हुए हैं, और ये ऑक्शन के दौरान सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो सकते हैं। आइए जानते हैं…

विज्ञापन

Rishabh Pant

विज्ञापन

ऋषभ पंत (Rishabh Pant)

ऋषभ पंत भारतीय टीम के सबसे आक्रामक बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने रिलीज कर दिया है। पंत की शानदार बल्लेबाजी और मैच को पलटने की क्षमता के कारण उन पर IPL मेगा ऑक्शन में 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

Jos Buttler

विज्ञापन

जोस बटलर (Jos Buttler)

जोस बटलर T20 फॉर्मेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं। उनकी क्लीन हिटिंग और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के चलते IPL 2025 मेगा ऑक्शन में कई फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए बड़ी बोली लगा सकती हैं।

KL Rahul

विज्ञापन

केएल राहुल (KL Rahul)

केएल राहुल को T20 क्रिकेट में सबसे भरोसेमंद और क्लासिक बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। उनकी कप्तानी और बल्लेबाजी स्किल्स के कारण कई फ्रेंचाइजी उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहेंगी। यही कारण है कि राहुल पर भी 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

Arshdeep Singh

विज्ञापन

अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh)

अर्शदीप सिंह का T20 में प्रदर्शन काफी शानदार रहा है। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपनी यॉर्कर गेंदबाजी और डेथ ओवर्स में नियंत्रण से सबको प्रभावित किया है। इसी वजह से उनके ऊपर मेगा ऑक्शन में 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लगने की पूरी संभावना है।

David Miller

विज्ञापन

डेविड मिलर (David Miller)

साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। वह मैच को अकेले अपने दम पर जिताने की क्षमता रखते हैं। ऐसे में IPL मेगा ऑक्शन 2025 में उन पर 15 करोड़ से ज्यादा की बोली लग सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ