---विज्ञापन---

खेल angle-right

RCB रचेगी इतिहास! सनराइजर्स हैदराबाद को हराते ही IPL में पहली बार करेगी ये बड़ा कारनामा

SRH vs RCB: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में आज (22 मई) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. अगर आरसीबी की टीम यह मैच जीत लेती है, तो टीम वो कारनामा कर देगी जो वह IPL के इतिहास में अब तक नहीं कर सकी है.

---विज्ञापन---

IPL 2026, SRH vs RCB: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अब तक काफी शानदार रहा है और टीम ने प्लेऑफ में अपनी जगह भी पक्की कर ली है. आरसीबी की टीम आज यानी शुक्रवार, 22 मई को अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी. यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी के पास इतिहास रचने का मौका है. अगर RCB की टीम आज हैदराबाद के खिलाफ मैच जीत लेती है, तो टीम वो कारनामा कर देगी जो वह IPL के इतिहास में अब तक नहीं कर सकी है.

RCB के पास इतिहास रचने का मौका

रजत पाटीदार की कप्तानी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अब तक खेले 13 में से 9 मैच जीते हैं और 18 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है. आरसीबी की टीम पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चकी है और अब टीम की नजरें पहले स्थान पर रहते हुए लीग स्टेज को समाप्त करने पर होगी. वहीं, अगर RCB अपने आखिरी लीग मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत दर्ज कर लेती है, तो टीम पहली बार किसी IPL सीजन के लीग स्टेज में 10 मैच जीतने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना देगी.

---विज्ञापन---

आरसीबी ने पिछले 18 सीजन में कई बार शानदार शुरुआत की, लेकिन टीम कभी भी लीग स्टेज में 10 जीत का आंकड़ा नहीं छू पाई. गौरतलब है कि अब तक सिर्फ दो टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स ही IPL में ये कारनामा कर सकी हैं. MI ने सबसे ज्यादा बार 4 बार लीग स्टेज में 10 मैच जीते हैं, जबकि CSK ने एक बार ये कमाल किया है. ऐसे में आज का मुकाबला फ्रेंचाइजी और फैंस दोनों के लिए बेहद खास होने वाला है.

SRH vs RCB में किसका पलड़ा भारी?

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो SRH का पलड़ा भारी है. आईपीएल के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक 26 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं और बेंगलुरु ने 12 मैच अपने नाम किए हैं. हालांकि, 2023 से आरसीबी के खिलाफ हैदराबाद ने सिर्फ दो मैच जीते हैं और तीन हारे हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में इस 18 करोड़ी खिलाड़ी ने डुबोई CSK की लुटिया! टीम के खराब प्रदर्शन का बना सबसे बड़ा ‘विलेन’

SRH vs RCB: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोरा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल हिंगे.
इम्पैक्ट प्लेयर – स्मरण रविचंद्रन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: जैकब बेथेल, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड/सुयश शर्मा, क्रुणाल पंड्या, रसिक सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट प्लेयर – रसिक सलाम डार.

ये भी पढ़ें- क्या वैभव सूर्यवंशी की वजह से बिहार को मिलेगी अपनी IPL टीम? सामने आया बड़ा अपडेट

First published on: May 22, 2026 05:08 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola