IPL 2026: लखनऊ को रौंदकर राजस्थान ने बदल दी Points Table की तस्वीर, RCB और SRH को हुआ बड़ा नुकसान

IPL 2026 Points Table: राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ ही राजस्थान ने पॉइंटस टेबल में दूसरा स्थान हासिल कर लिया, जिससे RCB और SRH को बड़ा नुकसान हुआ है.

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table

IPL 2026 Points Table: आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से हरा दिया. लखनऊ के होम ग्राउंड इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ने 6 विकेट पर 159 रन बनाए थे, जिसके जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई. राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए.

विज्ञापन

इस तरह लगातार दो मैच हारने के बाद राजस्थान की टीम जीत की पटरी पर लौटने में कामयाब रही. इस जीत के साथ राजस्थान ने न सिर्फ 2 अहम अंक जुटाए, बल्कि पॉइंट्स टेबल की तस्वीर भी बदल दी. RR की इस जीत से पॉइंट्स टेबल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को बड़ा नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स

LSG के खिलाफ 40 रनों से जीत दर्ज करने के बाद राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल में दो पायदान की छलांग लगाते हुए दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. यह RR की इस सीजन 7 मैचों में 5वीं जीत रही और इसके साथ उनके खाते में 10 अंक और +0.790 नेट रनरेट हो गए हैं. इससे मैच से पहले राजस्थान की टीम चौथे नंबर पर थी, लेकिन अब उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर कब्जा जमा लिया है.

अब RCB और SRH एक-एक स्थान नीचे क्रमश: तीसरे और चौथे नंबर पर खिसक गई है. दोनों टीमों के खाते में 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के साथ आरसीबी की टीम आगे है. आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल में फिलहाल पंजाब किंग्स की बादशाहत कायम है और टीम 11 अंकों के साथ टॉप पर काबिज है.

विज्ञापन

लखनऊ की टीम 9वें नंबर पर बरकरार

फिलहाल पॉइंट्स टेबल में 5वें नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स और छठे नंबर पर गुजरात टाइटंस की टीम है. दोनों टीमों के पास 6-6 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के साथ दिल्ली आगे है. इसके बाद मुंबई इंडियंस 7वें और चेन्नई सुपर किंग्स 8वें स्थान पर है और दोनों के पास 4-4 अंक हैं. वहीं, RR के खिलाफ हार के बाद भी लखनऊ की टीम 9वें नंबर पर बरकरार है. 7 मैचों के बाद लखनऊ के खाते में 4 अंक और -1.277 नेट रनरेट है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स टेबल में सबसे नीचे 10वें नंबर पर मौजूद है, जिसके खाते में सिर्फ 3 अंक हैं.

ये भी पढ़ें- धोनी को कॉपी करने चक्कर में विकेट गंवा बैठे रियान पराग, Video में देखें कैसे ‘छन्न’ से टूटा सपना

आईपीएल 2026 के पॉइंट्स टेबल का हाल

टीममैचजीतहारअंकनेट रन रेट
पंजाब किंग्स65011+1.42
राजस्थान रॉयल्स75210+0.790
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु6428+1.171
सनराइजर्स हैदराबाद7438+0.820
दिल्ली कैपिटल्स6336-0.130
गुजरात टाइटंस6336-0.821
मुंबई इंडियंस6244+0.067
चेन्नई सुपर किंग्स6244-0.78
लखनऊ सुपर जायंट्स7254-1.277
कोलकाता नाइट राइडर्स7153-0.879

ये भी पढ़ें- LSG vs RR: राजस्थान ने IPL 2026 में तोड़ा हार का सिलसिला, लखनऊ ने घर में खाई मात

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ