जसप्रीत बुमराह बने मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान, IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

PBKS vs MI: पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंपी गई है. बुमराह मुंबई टीम की कप्तानी करने वाले 10वें कप्तान बन गए हैं. बुमराह पहली बार आईपीएल में कप्तानी संभाल रहे हैं और इसी के साथ वह एक खास क्लब में भी शामिल हो गए हैं.

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah

Jasprit Bumrah becomes Mumbai Indians Captain: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस ने एक बार फिर अपना कप्तान बदला है. पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को सौंपी गई है. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों ही खिलाड़ी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. ऐसे में बुमराह पहली बार आईपीएल में मुंबई टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं. इसी के साथ बुमराह IPL इतिहास में MI के 10वें कप्तान बन गए हैं.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस के 10वें कप्तान बने बुमराह

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं. इससे पहले इस सीजन में मुंबई की कप्तानी हार्दिक पांड्या कर रहे थे, लेकिन चोट के कारण वह बाहर हो गए. इसके बाद टीम की कमान सूर्यकुमार यादव को सौंपी गई थी, जो इस मुकाबले में निजी कारणों से उपलब्ध नहीं हैं. सूर्या हाल ही में पिता बने हैं. ऐसे में पंजाब किंग्स के खिलाफ इस अहम मैच में बुमराह को कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. बुमराह पहली बार आईपीएल में कप्तानी कर रहे हैं.

विज्ञापन

बुमराह भले ही आईपीएल में पहली बार कप्‍तानी कर रहे हों, लेकिन वह इससे पहले टी20 इंटरनेशनल और टेस्‍ट में टीम इंडिया की कमान संभाल चुके हैं. बुमराह ने भारत के लिए 2 टी20I मैचों में कप्तानी की है और दोनों में जीत हासिल की है.

मुंबई इंडियंस के सभी 10 कप्तानों की लिस्ट

  • हरभजन सिंह (2008-2012)
  • शॉन पोलक (2008)
  • सचिन तेंदुलकर (2008-2011)
  • ड्वेन ब्रावो (2010)
  • रिकी पोंटिंग (2013)
  • रोहित शर्मा (2013-2023)
  • कीरोन पोलार्ड (2014-2021)
  • सूर्यकुमार यादव (2023-2026)
  • हार्दिक पांड्या (2024-2026)
  • जसप्रीत बुमराह (2026)

ये भी पढ़ें- IPL में कप्तानी करने वाले 5 दिग्गज गेंदबाज, जसप्रीत बुमराह हुए लिस्ट में शामिल

IPL इतिहास में सिर्फ 5वीं बार हुआ ऐसा

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में बुमराह जैसे ही टॉस करने मैदान पर उतरे, वह एक खास क्लब का हिस्सा बन गए. दरअसल, आईपीएल इतिहास में ऐसा सिर्फ 5वीं बार हुआ है जब किसी टीम ने एक ही सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान उतारे हों. इस लिस्ट में मुंबई इंडियंस दो बार शामिल है, जबकि एक-एक बार पुणे वॉरियर्स इंडिया, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का नाम दर्ज है.

विज्ञापन

एक आईपीएल सीजन में तीन अलग-अलग कप्तान बनाने वाली टीमें

  1. मुंबई इंडियंस (साल 2008) – हरभजन सिंह, सचिन तेंदुलकर, शॉन पोलाक.
  2. पुणे वॉरियर्स इंडिया (साल 2013) – एंजेलो मैथ्यूज, रॉस टेलर, अरोन फिंच.
  3. सनराइजर्स हैदराबाद (साल 2021) – डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन, मनीष पांडे.
  4. पंजाब किंग्स (साल 2024) – शिखर धवन, सैम करन, जितेश शर्मा.
  5. मुंबई इंडियंस (साल 2026) – हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें- पंजाब किंग्स के 4 खिलाड़ियों को मिली टीम इंडिया में जगह, एक ठोक चुका है 39 गेंदों पर शतक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ