IPL 2025: आईपीएल में सबसे ज्यादा रन, फिर भी विराट आज तक नहीं कर पाए ये कारनामा

IPL 2025: आईपीएल इतिहास में आरसीबी 3 बार फाइनल में पहुंची है, लेकिन आज तक विराट कोहली कभी आईपीएल फाइनल में एक बड़ा कारनामा नहीं कर पाए हैं। रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह 1-1 बार ये कारनामा कर चुके हैं।

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025 Virat Kohli

IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है। सीजन-18 का पहला मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। विराट कोहली भी आरसीबी कैंप के साथ जुड़ चुके हैं। विराट कोहली पिछले सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे, अब एक बार फिर से किंग कोहली अपना धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। आईपीएल की शुरुआत से ही विराट आरसीबी के लिए खेलते हुए आ रहे हैं, लेकिन आजतक कोहली आईपीएल इतिहास में एक खास कारनामा नहीं कर पाए हैं। जबकि रोहित शर्मा से लेकर हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह 1-1 बार आईपीएल इतिहास में ये खास कारनामा कर चुके हैं।

विज्ञापन

विराट नहीं कर पाए ये कारनामा

विराट कोहली ने काफी समय तक आईपीएल में रॉयस चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए कप्तानी की थी। उनकी कप्तानी में आरसीबी एक बार फाइनल तक भी पहुंची थी। कुल मिलाकर आरसीबी तीन बार आईपीएल के फाइनल में पहुंची है लेकिन आज तक चैंपियन नहीं बन पाई है। जितनी बार आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंची है, उतनी बार विराट कोहली टीम का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन

विराट कोहली आज तक आईपीएल के फाइनल मैच में कभी प्लेयर ऑफ द मैच नहीं बन पाए हैं। जबकि रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह 1-1-1 बार आईपीएल फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच बन चुके हैं।

विज्ञापन
साल फाइनल प्लेयर ऑफ द मैच
2009 डेक्कन चार्जर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अनिल कुंबले (RCB) – 4/16
2011 चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर मुरली विजय (CSK) – 95 (52)
2016 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बेन कटिंग (SRH) – 39* (15)

3 बार आईपीए फाइनल में पहुंची RCB

सबसे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु टीम साल 2009 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। तब टीम की कमान अनिल कुंबले के हाथों में थी, लेकिन फाइनल में आरसीबी को डेक्कन चार्जर्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त प्लेयर ऑफ द मैच आरसीबी के कप्तान अनिल कुंबले रहे थे। जिन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 16 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे।

विज्ञापन

इसके बाद आरसीबी साल 2011 में आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। तब आरसीबी को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। फिर साल 2016 में आरसीबी आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी। उस दौरान विराट कोहली की कप्तानी में आरसीबी को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। उस वक्त सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज बेन कटिंग प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। उन्होंने फाइनल में 15 गेंदों पर नाबाद 39 रन की पारी खेली थी।

विज्ञापन

आईपीएल में विराट कोहली के आंकड़े

विराट कोहली ने अभी तक आईपीएल में 252 मैच खेले हैं। जिसमें बल्लेबाजी करते हुए कोहली ने 8004 रन बनाए हैं। जिसमें 8 शतक और 55 अर्धशतक शामिल है। आईपीएल में कोहली की बेस्ट पारी 113 रन की है। कोहली आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ