Mohan Kumar
पत्रकारिता में लगभग आठ साल का अनुभव है। हिन्दुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से सफर शुरू हुआ जो टीवी 9 और एडिटरजी जैसे पड़ावों से गुजरा। देश-विदेश और स्पोर्ट्स की खबरें पढ़ना और लिखना पसंद है।
Read More---विज्ञापन---
IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से होने जा रही है, जहां पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगे। दुनिया की सबसे बड़ी लीग के शुरू होने से पहले भारत के स्टार ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर फिर से सुर्खियों में हैं। उन्हें रविवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) कैंप में उनकी किट पहनकर ट्रेनिंग करते हुए देखा गया। ट्रेनिंग सेशन के दौरान शार्दुल की गेंदबाजी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, अभी तक फ्रेंचाइजी की ओर से उनको लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एलएसजी इस सीजन अपने प्रमुख तेज गेंदबाजों के चोटिल होने की समस्या से गुजर रही है, जिसमें मयंक यादव, आवेश खान और मोहसिन खान का नाम शामिल है। एलएसजी इस समय तीनों तेज गेंदबाजों की फिटनेस क्लियरेंस का इंतजार कर रही है, जो फिलहाल नेशनल क्रिकेट एकेडमी (NCA) में हैं। इसकी वजह से ही यह उम्मीद की जा रही है कि एलएसजी शार्दुल को टीम में शामिल कर सकती है। शार्दुल पिछले साल चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेले थे, लेकिन उन्हें इस बार फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया।
Shardul Thakur & Shivam Mavi To Replace Two LSG Injured Pacers (Mohsin & Mayank Mostly) pic.twitter.com/oXfvqJ778D
— Junaid Khan (@JunaidKhanation) March 16, 2025
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: 4 विकेट लेने वाला गेंदबाज नहीं बना प्लेयर ऑफ द मैच, इस खिलाड़ी ने मारी बाजी
शार्दुल पिछले कुछ महीनों से शानदार फॉर्म में दिख रहे हैं। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में मुंबई के लिए खेलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में कमाल करते हुए 22.62 की औसत से 35 विकेट लिए। उन्होंने बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाते दिखाते हुए नौ मैचों में 505 रन बनाए। उनके इस प्रदर्शन से टीम को कई बार दबाव की स्थिति से बाहर निकलने में मदद मिली।
सिर्फ घरेलू क्रिकेट ही नहीं, बल्कि शार्दुल का आईपीएल रिकॉर्ड भी अच्छा है। आईपीएल में इस तेज गेंदबाज ने 95 मैचों में 30.52 की औसत से 94 विकेट लिए हैं, जबकि बल्ले से 37 पारियों में 138.92 की शानदार स्ट्राइक रेट से 307 रन बनाए हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स की बात करें तो आईपीएल 2025 में इस फ्रेंचाइजी की कप्तानी ऋषभ पंत करेंगे। वे 24 मार्च को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।
ये भी पढ़ें:- NZ vs PAK: हार के बाद कप्तान सलमान अली आगा का बड़ा बयान, बताया कहां हुई गलती
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।