IPL 2025: पहले ही सीजन में वैभव सूर्यवंशी को मिला खास तोहफा, इस्तेमाल करना पड़ जाएगा भारी

IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही सीजन में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा पेश कर एक खास इनाम हासिल किया, जो उनको फाइनल मैच के बाद मिला। हालांकि 14 साल का ये खिलाड़ी इस तोहफे को इस्तामेला नहीं कर सकता है।

vaibhav suryavanshi

वैभव सूर्यवंशी (X/@IPL)

IPL 2025: आईपीएल 2025 अब खत्म हो चुका है, फाइनल मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में आरसीबी ने 6 रन से जीत हासिल करके अपना पहला आईपीएल टाइटल जीता। जिसके लिए आरसीबी टीम और फैंस ने 18 साल इंतजार किया है। इस सीजन कई युवा अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीता, उनमें से एक रहे राजस्थान रॉयल्स के वैभव सूर्यवंशी। 14 साल के इस युवा खिलाड़ी ने अपने पहले ही आईपीएल सीजन में बड़े-बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए। जिसके चलते उनको खास इनाम भी मिला है, हालांकि वैभव को इस खास तोहफे का इस्तेमाल करना फिलहाल भारी पड़ सकता है।

विज्ञापन

वैभव को इनाम में मिली टाटा कर्व

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 7 मैचों में 252 रन बनाए थे। जिसमें एक तूफानी शतक भी शामिल रहा। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.55 का रहा था। इस सीजन उन्होंने 122 गेंदों का सामना करते हुए 24 छक्के और 18 चौके जड़े। जिसके लिए वैभव को सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन का अवॉर्ड मिला।

विज्ञापन

अवॉर्ड के साथ-साथ उनको इनाम में टाटा कर्व कार भी मिली। हालांकि वे इस कार को खुद चला नहीं पाएंगे। वैभव 14 साल के हैं और कम उम्र होने के चलते वे इसको चला नहीं पाएंगे। भारत में कार चलाने के लिए उम्र 18 साल होनी चाहिए, जिसके लिए वैभव को 4 साल का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन

आरसीबी ने पहली बार जीता खिताब

फाइनल मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए थे। जिसके बाद पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 184 रन ही बना पाई थी और आरसीबी ने 6 रन से मैच को जीत लिया था। आरसीबी की तरफ से क्रुणाल पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। पांड्या ने 4 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।


दूसरी तरफ शशांक सिंह ने पंजाब किंग्स का जिताने का काफी कोशिश की थी। आखिरी ओवर में पंजाब को जीतने के लिए 30 रन चाहिए और शशांक ने जोश हेजलवुड के ओवर में 24 रन बना दिए थे। इस मैच में शशांक ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 60 रन की पारी खेली थी, लेकिन पंजाब को जीत नहीं दिला सके।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ