RCB vs PBKS: क्रुणाल पांड्या ने रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

IPL 2025: फाइनल मैच में आरसीबी के स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने कमाल का प्रदर्शन किया था। गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 2 अहम विकेट चटकाए थे। इसके साथ ही क्रुणाल ने इतिहास रच दिया।

krunal pandya

क्रुणाल पांड्या (X/@RCBTweets)

IPL 2025 RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला बीती रात अहमदाबाद के नरेंद्र स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। इस मैच को आरसीबी ने 6 रन से जीतकर पहली बार खिताब को अपने नाम किया। इसके साथ ही पंजाब किंग्स का पहला खिताब जीतने का सपना टूट गया। आरसीबी की जीत में स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अहम भूमिका निभाई। इस मैच में क्रुणाल ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया।

विज्ञापन

फाइनल में क्रुणाल ने बनाया रिकॉर्ड

फाइनल मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ क्रुणाल पांड्या ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया। उन्होंने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में महज 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे। क्रुणाल ने प्रशसिमरन और जोश इंग्लिश को अपना शिकार बनाया था। ये दोनों ही विकेट आरसीबी के लिए काफी अहम थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन के चलते क्रुणाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

विज्ञापन

ये आईपीएल इतिहास में क्रुणाल पांड्या का फाइनल में दूसरा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड था। इससे पहले मुंबई इंडियंस की तरफ से आईपीएल 2017 के फाइनल में क्रुणाल प्लेयर ऑफ द मैच बने थे। अब क्रुणाल आईपीएल इतिहास में फाइनल में 2 बार प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन

आरसीबी ने 6 रन से जीता मैच

इस मैच में टॉस जीतकर पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए थे। इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 26, लिविंगस्टोन ने 25, मयंक अग्रवाल ने 24 और जितेश शर्मा ने 24 रन बनाए थे। वहीं पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अर्शदीप सिंह और काइल जैमीसन ने 3-3 विकेट चटकाए थे।

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 184 रन बना पाई थी। पंजाब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शशांक सिंह ने सबसे ज्यादा 61 रन बनाए थे। इसके अलावा जोश इंग्लिश ने 39 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ