IPL 2025 रद्द होने से BCCI को लगेगा जोर का झटका, पानी में डूब जाएंगे अरबों रुपये

BCCI ने शुक्रवार को बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। इससे बीसीसीआई को अरबों रुपयों का घाटा हो सकता है।

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025 Suspended: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनातनी का असर अब खेलों पर भी दिखने लगा है। इसकी वजह से शुक्रवार को बीसीसीआई ने बड़ा फैसला लेते हुए आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए सस्पेंड कर दिया। एक सप्ताह के बाद बीसीसीआई कंडीशन को देखेगा और सभी फ्रेंचाइजी से बात करके ही आगे फैसला लेगा। कोई भी समझदार व्यक्ति लीग को सस्पेंड करने की समझदारी पर सवाल नहीं उठाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी लीग के सस्पेंड होने से बीसीसीआई को करोड़ों में घाटा होगा। आइए जानते हैं कि बीसीसीआई को इससे कितना घाटा होगा।

विज्ञापन

BCCI को होगा इतने करोड़ का नुकसान

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड को हर मैच से 100 से 125 करोड़ रुपये के बीच का नुकसान होगा। टोटल जोड़ा जाए तो इस लीग में अभी 17 मैच खेले जाने बाकी हैं। इससे बीसीसीआई को लगभग 2125 करोड़ रुपये का घाटा हो सकता है। बीमा कंपनियों की मदद के बाद भी ब्रॉडकास्टिंग और मैच से जुड़ी दूसरी इनकम को ध्यान में रखने पर यह नुकसान आधी राशि के बराबर है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान नहीं कर पाएगा…’, सौरव गांगुली ने आईपीएल 2025 पर दिया बड़ा अपडेट

BCCI को लग सकता है झटका

बता दें कि आईपीएल में बोर्ड को सबसे ज्यादा कमाई टिकट की ब्रिक्री से होती है। इस लीग में अब तक 57 मैच खेले जा चुके थे, जबकि 58वां मैच टेंशन की वजह से रोक दिया गया था। लीग के आगामी कई मैचों के टिकट पहले से ही बुक थे, ऐसे में बीसीसीआई को सभी टिकट का रिफंड देना होगा। इसके साथ ही मीडिया राइट्स, प्रमोशन और एडवरटाइजिंग डील भी बंद करनी होगी। बीसीसीआई मुख्य रूप से इन्हीं से कमाई करता है और अपना राजस्व बढ़ाता है।

विज्ञापन

IPL टीमों की आएगी आफत

यदि आगे चलकर सिचुएशन कंट्रोल नहीं रहती है और लीग को रद्द करना पड़ा तो फिर बोर्ड को निर्धारित 5,500 करोड़ रुपये के विज्ञापन राजस्व (एड रिवेन्यू) का अनुमानित एक तिहाई हिस्सा खोना पड़ेगा। बीसीसीआई के साथ-साथ सभी 10 फ्रेंचाइजी को भी इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ