IPL 2025: श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ी स्पेशल उपलब्धि, धोनी-रोहित को भी छोड़ा पीछे

Shreyas Iyer: पंजाब किंग्स ने सोमवार को मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हासिल की। इस जीत के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम स्पेशल उपलब्धि जुड़ गई है।

Shreyas Iyer

shreyas iyer

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की अगुवाई में पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन कर रही है। टीम ने सोमवार को पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस को हराकर पॉइंट्स टेबल में टॉप पोजीशन हासिल की। ऐसा होने के बाद टीम अब पहला क्वालीफायर खेलेगी, जिससे उसे फाइनल में पहुंचने के दो चांस मिलेंगे। पंजाब के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुंबई को हराते ही श्रेयस के नाम स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।

विज्ञापन

अय्यर अब आईपीएल में जीत प्रतिशत के मामले में दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अब तक बतौर कप्तान आईपीएल में 84 मैच खेले हैं, जिसमें वह 49 मैचों में टीम को जिताने में कामयाब रहे हैं, जबकि 33 ही बार टीम को हार झेलनी पड़ी है। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 58.33 का रहा है। इस मामले में उनसे सिर्फ मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या और सचिन तेंदुलकर ही आगे हैं, जिनका जीत प्रतिशत 58.62 और 58.82 रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

आईपीएल के महान कप्तान हैं अय्यर

इन आंकड़ों के साथ अय्यर ने यह साबित कर दिया है कि वह सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज ही नहीं, बल्कि एक महान कप्तान भी हैं। श्रेयस ने सबसे पहली बार दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाली थी, जब टीम कठिन दौर से गुजर रही थी। उन्होंने न सिर्फ टीम को स्थिरता दी, बल्कि उन्हें प्लेऑफ तक पहुंचाया और बाद में फाइनल तक का भी सफर तय कराया।

अय्यर ने KKR को दिलाया तीसरा खिताब

इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी संभालते हुए भी उन्होंने अपनी रणनीतिक समझ, शांत स्वभाव और मैच को पढ़ने की कला से सबको प्रभावित किया। उन्होंने पिछले सीजन कोलकाता वासियों का एक दशक का लंबा इंतजार खत्म केकेआर को तीसरा खिताब जिताया। हालांकि इसके बाद टीम ने उन्हें रिलीज कर दिया, जिसके बाद पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट ने उन पर दांव खेला।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ